लखनऊ बैठक में बड़ा फैसला: डॉ. भार्गव मल्लप्पा नियुक्त हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

लखनऊ बैठक में बड़ा फैसला: डॉ. भार्गव मल्लप्पा नियुक्त हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के बीच कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव

लखनऊ: संगठन के लखनऊ कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ की गतिविधियों का आकलन किया गया और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस. सेल्वा गणेश अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के कार्यालय का दौरा कर वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली और महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद भी किया।

बैठक के दौरान डॉ. एस. सेल्वा गणेश ने संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. भार्गव मल्लप्पा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रस्ताव पारित होने के बाद डॉ. भार्गव मल्लप्पा को ‘अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ’ का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस. सेल्वा गणेश ने कहा कि डॉ. भार्गव मल्लप्पा को संगठन की युवा गतिविधियों के समन्वय और उन्हें आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने महासंघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के युवा सदस्यों के साथ मिलकर महासंघ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “गौ संरक्षण केवल एक विषय नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना संभव नहीं है। मैं संगठन के युवाओं को साथ लेकर इस दिशा में सकारात्मक और प्रभावी पहल करने का प्रयास करूंगा।”

बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजनीश कपूर, राष्ट्रीय सचिव अनुप तिवारी, अधिवक्ता सूर्य कुमार (विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, वसीम सैफी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

More From Author

Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना सुरक्षित है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना सुरक्षित है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

World Sleep Day 2026: नींद अच्छी तो जिंदगी बेहतर – जानिए क्यों है यह दिन इतना खास

World Sleep Day 2026: नींद अच्छी तो जिंदगी बेहतर – जानिए क्यों है यह दिन इतना खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...