Japan में भूकंप: जापान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई, 18 घंटे में 155 झटके हुए, 24 की मौत  हुए , सुनामी का अलर्ट हटाया गया। आईये जानते है और क्या तबाही हुआ ?

सोमवार शाम से लेकर अब तक जापान में लगभग 155 भूकंप हुए हैं, जिसमें सबसे तेज 7.6 तीव्रता का भूकंप हुआ था। इस भयानक भूकंप में कम से कम आठ लोग मारे गए। वहीं देश भर में सुनामी की सभी चेतावनियों को खारिज कर दिया गया है।

02  जनवरी , टोक्यो.

सोमवार से अब तक जापान में 155 भूकंप आ चुके हैं, जो लोगों को दहशत में डाल दिया है। उसमें सबसे तेज झटके इशिकावा में हुए, जिनकी तीव्रता 7.6 थी, जबकि दूसरा 6 से अधिक था। जापान के मौसम विज्ञान कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम चार बजे (स्थानीय समय) से आए भूकंपों में से अधिकांश रिक्टर पैमाने पर तीन से अधिक तीव्रता के थे। उन्हें यह भी बताया कि, हालांकि इन भूकंपों की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई, मंगलवार को कम से कम छह बड़े भूकंप महसूस किए गए।

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि नए साल के दिन मध्य जापान में आए भूकंप से “व्यापक” क्षति हुई और कई लोग मारे गए। उनका दावा था कि अधिकारी पीड़ितों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। किशिदा ने एएफपी को बताया कि “(भूकंप से) बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत, इमारत ढहना और आग शामिल है।””

भूकंप ने भारी नुकसान किया, कम से कम आठ लोग मारे गए

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि जापान ने सुनामी की सभी चेतावनियां हटा दी हैं। सोमवार को हुए भीषण भूकंप में एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी लहरें उठीं और कम से कम 24 लोग मारे गए। रात भर भूकंप से भारी नुकसान हुआ और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार के भूकंप से हुए नुकसान का आकलन अभी भी चल रहा है।

जापानी समाचार पत्रों ने भूकंप से हुए भारी नुकसान का संकेत देते हुए ढह गई इमारतों, एक बंदरगाह पर डूबी हुई नौकाओं और कई जले हुए घरों के फुटेज दिखाए। भूकंप के डर से कई लोग रातभर ठंड में बाहर रहे।

उधर, कम से कम चार फीट ऊंची लहरों ने वाजिमा बंदरगाह को घेर लिया, और देश भर में छोटी सुनामी हुई।

More From Author

Japan में भूकम्प: भूकंप के बाद वीडियो में खौफनाक दृश्य: समंदर में उथल-पुथल, पत्तों की तरह हिलती ट्रेनें

Ira Khan की शादी: नुपुर शिखरे की दुल्हनियों बनने को बेकरार इरा खान, आमिर खान का घर सज गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...