मानवता बचाने आए पत्रकार पर पुलिस की बर्बरता: मारपीट, धमकी और जबरन बयान की शिकायत

मानवता बचाने आए पत्रकार पर पुलिस की बर्बरता: मारपीट, धमकी और जबरन बयान की शिकायत

01 मई 2025 को ग्वालियर-भिंड क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत गोयल ने एक गरीब व्यक्ति की पुलिस अधिकारी द्वारा पिटाई देख कर हस्तक्षेप किया। इसके एक दिन बाद ही उन्हें भिंड SP कार्यालय तलब किया गया, जहाँ ASI सतवीर सिंह और उपनिरीक्षक गिरीश शर्मा ने शशिकांत को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

शशिकांत गोयल का ब्यान

“ASI सतवीर सिंह मुझे SP कार्यालय ले गया। वहाँ उपनिरीक्षक गिरीश शर्मा ने न केवल थप्पड़ मारे और चप्पलों से पीटा, बल्कि गालियाँ भी दीं। मुझसे जबरदस्ती ‘यस सर’ बुलवाया गया और धमकी दी गई कि अगर मैं पुलिस से सहयोग नहीं करूँगा तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूँगे।”

दिल्ली जाने पर अवरोध और जबरन वीडियो रिकार्डिंग

ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने दिल्ली रवाना होने पर शशिकांत को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रोका गया और भिंड SP बंगलों में ले जाकर उन्होंने वीडियो बनवाया, ताकि उन्हें डराकर चुप कराया जा सके।

ग्वालियर-भिंड

अन्य पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार

कुछ ही घंटों के भीतर अन्य कई रिपोर्टरों—धर्मेन्द्र ओझा (न्यूज़ 24), अमर कांत सिंह चौहान (स्वराज एक्सप्रेस), प्रीतम सिंह (NTV भारत) सहित—को भी भिंड थाना परिसर बुला कर उनके मोबाइल जब्त किए गए और वीडियो मिटवा दिए गए। धर्मेन्द्र ओझा के साथ मारपीट भी की गई।

पत्रकारों की मांगें

  1. स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।
  2. ASI गिरीश शर्मा, थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।
  3. पीड़ित पत्रकारों व उनके परिवारों को सुरक्षा गारंटी दी जाए।
  4. मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलने वाले पत्रकारों को मुआवजा मिले।
  5. राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो, ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।

कार्रवाई का अभाव व गिरती विश्वसनीयता

भिंड कलेक्टर कार्यालय में शिकायतें जमा होने के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे यह आशंका होती है कि घायलों को उच्चस्तरीय संरक्षण प्राप्त है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश भर के पत्रकार संगठनों द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

More From Author

‘हेरा फेरी 3’ पर संकट के बादल: परेश रावल के बाद अब सुनील शेट्टी भी हट सकते हैं फिल्म से?

‘हेरा फेरी 3’ पर संकट के बादल: परेश रावल के बाद अब सुनील शेट्टी भी हट सकते हैं फिल्म से?

गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें: डॉ. शिल्पा वोरा से जानिए यूवी किरणों से बचाव के आसान और असरदार उपाय

गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें: डॉ. शिल्पा वोरा से जानिए यूवी किरणों से बचाव के आसान और असरदार उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

जब सॉफ्टवेयर खुद करने लगे भुगतान: एजेंट इकोनॉमी को क्यों चाहिए क्रिप्टो रेल्स

जब सॉफ्टवेयर खुद भुगतान और ट्रेड करने लगे, तब क्रिप्टो रेल्स क्यों जरूरी हो जाती हैं? एजेंट इकोनॉमी, एआई और स्टेबलकॉइन का विश्लेषण नई दिल्ली: वित्तीय दुनिया में एक नया बदलाव तेजी से आकार ले रहा है और क्रिप्टो इंडस्ट्री...