संगम कला संस्थान में सजा ‘नाद संगम’, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

संगम कला संस्थान में सजा ‘नाद संगम’, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गाजियाबाद: भारतीय शास्त्रीय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगम कला संस्थान, गाजियाबाद में ‘नाद संगम’ मासिक श्रृंखला का आयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. दीप्ति वत्स एवं सचिव कुमार सूरज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार एवं कथक नृत्यांगना आंचल शर्मा और युवा गायिका परिणिका चंद्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कला प्रतिभा की सराहना की और उन्हें निरंतर अभ्यास के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

संस्थान की ओर से डॉ. दीप्ति वत्स और कुमार सूरज ने दोनों कलाकारों को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

संगम कला संस्थान लंबे समय से भारतीय शास्त्रीय कला के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान का प्रयास युवा प्रतिभाओं को मंच देकर भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

More From Author

राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में सजा बीकानेर हाउस, ‘तीजोत्सव 2026’ का शुभारंभ

राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में सजा बीकानेर हाउस, ‘तीजोत्सव 2026’ का शुभारंभ

72 साल के दादा ने 17 साल के पोते के साथ चढ़ी 5,642 मीटर ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रुस पर रचा इतिहास

72 साल के दादा ने 17 साल के पोते के साथ चढ़ी 5,642 मीटर ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रुस पर रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह

नई दिल्ली: हर साल भारत के घरों और मंदिरों में खरबों रुपये का सोना बंद पड़ा रहता है, जिसका आर्थिक उपयोग बहुत सीमित होता है। दूसरी ओर, गेहूं, कपास और धातुओं की करोड़ों टन मात्रा ऐसे बाजारों से गुजरती है,...