शिल्प समागम मेला 2026: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी के दीयों और फूलदानों की मांग

शिल्प समागम मेला 2026: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी के दीयों और फूलदानों की मांग

दिल्ली के शिल्प समागम मेले में निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी के टी-लाइट होल्डर, फूलदान और दीये खरीदारों को पसंद आ रहे

नई दिल्ली: दिल्ली के दिल्ला हाट में आयोजित शिल्प समागम मेले में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की प्रसिद्ध निजामाबाद ब्लैक पॉटरी को खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। काले रंग की मिट्टी पर चांदी जैसी नक्काशी से तैयार ये कलाकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खासतौर पर टी-लाइट होल्डर, छोटे फूलदान और दीपावली के दीयों की बिक्री अच्छी हो रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित 15 दिवसीय मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगर अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। 1 नवंबर से शुरू हुआ यह आयोजन 15 नवंबर तक चलेगा।

मेले के प्रकाश चौक पर स्थित स्टॉल में निजामाबाद के कारीगर अपनी पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन वाले उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं आधुनिक डिजाइन

इस स्टॉल पर तीसरी पीढ़ी के कारीगर अंकित प्रजापति और उनके साथी सत्यम गुप्ता मौजूद हैं। दोनों पारंपरिक ब्लैक पॉटरी के साथ आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए उत्पाद भी पेश कर रहे हैं।

यहां सजावटी सामान, आभूषण, घड़ी के स्टैंड और घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं। हालांकि, टी-लाइट होल्डर, छोटे फूलदान और दीपावली के दीये खरीदारों के बीच खास लोकप्रिय हैं।

सत्यम गुप्ता ने कहा कि इन उत्पादों को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है और इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। उनके अनुसार, यह प्रतिक्रिया बताती है कि पारंपरिक हस्तशिल्प की शहरी बाजार में भी अच्छी मांग है।

परिवार की तीन पीढ़ियों से जुड़ी है कला

अंकित प्रजापति ने बताया कि ब्लैक पॉटरी उनके लिए सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पारिवारिक पहचान है। उनके दादा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद प्रजापति ने इस कला को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके पिता शिवरतन प्रजापति ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

अंकित ने कहा कि उन्हें अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है। शिल्प समागम जैसे आयोजन कारीगरों को अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और अपनी कला को जीवित रखने में मदद करते हैं।

GI टैग से मिली है अंतरराष्ट्रीय पहचान

निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को दिसंबर 2015 में GI टैग मिला था। इसे उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP योजना में भी शामिल किया गया है।

कारीगर स्थानीय मिट्टी को आकार देकर उस पर बारीक नक्काशी करते हैं। इसके बाद चावल की भूसी या उपलों की मदद से बंद भट्ठियों में पकाने पर इसे प्राकृतिक काला रंग मिलता है। अंतिम चरण में चांदी जैसी चमक वाले डिजाइन बनाए जाते हैं।

डॉ. निती शर्मा और मनोज शर्मा ने भी इस कला की सराहना की। स्पेन से आए गुइले मारेरो ने भी अंकित और सत्यम की कारीगरी को देखकर प्रभावित होने की बात कही।

कारीगरों को मिल रहा है सीधा बाजार

शिल्प समागम मेले में कारीगरों को निशुल्क स्टॉल, यात्रा सहायता और ग्राहकों से सीधे बातचीत करने का मौका दिया जा रहा है। इससे वे अपने उत्पादों की बिक्री के साथ नए ग्राहकों और बाजारों से भी जुड़ सकते हैं।

मेले में ब्लैक पॉटरी को मिल रही प्रतिक्रिया से पारंपरिक शिल्प के लिए नए बाजार की संभावनाएं सामने आ रही हैं।

More From Author

छठ महापर्व 2026: पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह ने की सुख-समृद्धि की कामना

छठ महापर्व 2026: पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह ने की सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

कैसे भारत में वीडीए की निगरानी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं एसआरओ

नई दिल्ली: भारत का वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) उद्योग स्व-नियमन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है। 28 अक्टूबर को भारत वेब3 एसोसिएशन (बीडब्ल्यूए) ने वीडीए क्षेत्र के लिए उद्योग की ओर से संचालित स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) की पहल...