सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज समिति में वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह का पुनः चयन

सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज समिति में वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह का पुनः चयन

आधिकारिक आदेश के तहत मिला पुनः दायित्व; समिति छात्रों के हितों की रक्षा, रैगिंग की रोकथाम और यूजीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करेगी कार्य

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित सरकारी चिकित्सा संस्थान सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें अपनी समिति का पुनः सदस्य नामित किया है। इसके साथ ही उनका कार्यकाल एक और अवधि के लिए बढ़ गया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, राकेश कुमार सिंह को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि के रूप में समिति में पुनः सदस्य नामित किया गया है। वह सिविल प्रशासन, विधि विशेषज्ञों, पुलिस, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा अभिभावक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर छात्रों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। समिति का दायित्व यूजीसी के एंटी-रैगिंग दिशानिर्देशों के अनुरूप रैगिंग की रोकथाम, छात्रों से संवाद स्थापित करना, शिकायतों का समाधान करना, जागरूकता फैलाना तथा प्राचार्य द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करना है।

इस अवसर पर राकेश सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की समिति में सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी के सहयोग, विश्वास, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रों, मरीजों और संस्थान के हित में कार्य करता रहूँगा।”

सफदरजंग अस्पताल एवं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) देश के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल हैं। यह संस्थान प्रतिदिन हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More From Author

संसदीय बहसों के मंच पर युवाओं ने लोकतंत्र की शक्ति का किया प्रभावशाली प्रदर्शन

संसदीय बहसों के मंच पर युवाओं ने लोकतंत्र की शक्ति का किया प्रभावशाली प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

RBI Financial Stability Report 2026: क्रिप्टो एसेट्स को लेकर रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

नई दिल्ली: जून 2026 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग प्रणाली की स्थिति, वैश्विक वित्तीय जोखिमों और आर्थिक स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की है। रिपोर्ट में क्रिप्टो परिसंपत्तियों, विशेष रूप से स्टेबलकॉइन्स,...