राजस्थान के हस्तशिल्प और लोक कलाओं से प्रभावित हुए अर्जुन राम मेघवाल

राजस्थान के हस्तशिल्प और लोक कलाओं से प्रभावित हुए अर्जुन राम मेघवाल

IITF 2026 में अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान पवेलियन के हस्तशिल्प स्टॉल देखे। ब्लू पॉटरी, कोटा डोरिया, मोलेला कला और बगरू प्रिंटिंग में रुचि दिखाई

नई दिल्ली। 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में राजस्थान की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का ध्यान खींचा। मंगलवार को उन्होंने प्रगति मैदान स्थित राजस्थान पवेलियन का दौरा किया और वहां प्रदर्शित प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकला तथा आधुनिक तकनीकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

दौरे के दौरान मेघवाल ने विभिन्न स्टॉलों पर मौजूद शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने उनके उत्पादों और पारंपरिक निर्माण तकनीकों के बारे में जानकारी ली। ब्लू पॉटरी, कोटा डोरिया, मोलेला टेराकोटा, मीनाकारी, खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े स्टॉलों में उन्होंने खास रुचि दिखाई। उन्होंने कारीगरों के हुनर और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

पवेलियन में पारंपरिक कलाओं को करीब से समझने के लिए लाइव डेमो भी आयोजित किए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने मोलेला कला, मेहंदी, बगरू ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई एंड डाई और पारंपरिक दरी निर्माण की प्रक्रिया देखी। उन्होंने कारीगरों से इन शिल्पों की बारीकियों और इनके पीछे की पारंपरिक तकनीकों के बारे में चर्चा की।

पारंपरिक कला के साथ आधुनिक तकनीक को भी पवेलियन में जगह दी गई है। मेघवाल ने 3D प्रिंटर का लाइव डेमो, AI आधारित डिजिटल कठपुतली कियोस्क और सेल्फी झरोखे का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान के 41 जिलों के विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली ODOP वॉल और 24 GI टैग प्राप्त उत्पादों की GI Tag Wall भी देखी।

केंद्रीय मंत्री ने RRECL, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, राजीविका, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग, उद्योग आयुक्तालय, RIICO और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के डिस्प्ले भी देखे। इनमें राज्य की औद्योगिक गतिविधियों, नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल विकास और निवेश से जुड़े अवसरों को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर उन्हें राजस्थान की पारंपरिक वस्त्र कलाओं, टेक्सटाइल वॉल, लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि पवेलियन में राजस्थान की विरासत, कला और विकास की संभावनाओं को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) की ओर से स्थापित यह पवेलियन IITF 2026 की थीम ‘विकास और विरासत’ पर आधारित है। प्रगति मैदान के हॉल नंबर-3 के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 1,000 वर्ग मीटर में फैले इस पवेलियन में हस्तशिल्प, पर्यटन, महिला उद्यमिता, ODOP और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है।

More From Author

मेडिकल लापरवाही पर 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, NMF-AHPI ने उठाई अलग व्यवस्था की मांग

मेडिकल लापरवाही पर 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, NMF-AHPI ने उठाई अलग व्यवस्था की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है?

दिल्ली: दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों ने 2026 में क्रिप्टो सेक्टर के लिए ऐसे नियम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए, जिनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। वियतनाम में डिजिटल एसेट्स से जुड़ा पहला कानून 1 जनवरी...