IITF 2026 में राजस्थान ने लोक संस्कृति के जरिए दिखाई विरासत

IITF 2026 में राजस्थान ने लोक संस्कृति के जरिए दिखाई विरासत

राजस्थान दिवस पर IITF 2026 में सांस्कृतिक संध्या हुई। राजस्थान के लोक नृत्यों और संगीत के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया

नई दिल्ली। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2026) में राजस्थान ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को खास अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और कलाओं के माध्यम से राजस्थान की विविध संस्कृति की झलक दिखाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री हर्ष शर्मा, पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती दीपाली शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर आईटी श्री छत्रपाल यादव और टूरिस्ट ऑफिसर श्री मनोज शर्मा भी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। डीग के श्री मन्नू शर्मा ने गणेश वंदना के साथ चरकुला नृत्य पेश किया। जैसलमेर के श्री हयात खां लंगा ने खड़ताल वादन और गायन से लोक संगीत की परंपरा को सामने रखा।

इसके बाद किशनगढ़ की सुश्री अरुशिका ने चरी नृत्य, अलवर के श्री जाकिर खान मेवाती ने भपंग वादन और नई दिल्ली के श्री सुरेश व्यास ने भवई नृत्य प्रस्तुत किया। अजमेर की सुश्री रिया कंवर ने घूमर नृत्य से दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं, चूरू के श्री गोपाल गिला ने चंग ढप और बाड़मेर के श्री गजेंद्र बानिया ने गैर नृत्य की प्रस्तुति दी।

जोधपुर के श्री सोहन ने कालबेलिया नृत्य और डीग के श्री विष्णु शर्मा ने मयूर नृत्य के साथ फूलों का नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दौसा के श्री अशोक शर्मा ने किया।

मुख्य आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता को देश और दुनिया के सामने रखने का अवसर देते हैं। उन्होंने बताया कि IITF में आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और अन्य आगंतुकों को प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य शैलियों से परिचित होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के साथ ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार हैं।

More From Author

मिल्खा सिंह की उपलब्धियों को याद कर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

मिल्खा सिंह की उपलब्धियों को याद कर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सेवाएं भारतीय ही लगती हैं। फोन पर ऐप, रुपये में भुगतान और यूपीआई से पैसे भेजने की सुविधा, सब कुछ स्थानीय बाजार जैसा लगता है। लेकिन इनमें से...