बिहार भवन की नई कैंटीन शुरू, दिल्ली में लिट्टी-चोखा, सत्तू और पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

बिहार भवन की नई कैंटीन शुरू, दिल्ली में लिट्टी-चोखा, सत्तू और पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले प्रवासी बिहारियों और बिहारी खाने के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में मंगलवार को नई बिहार भवन कैंटीन की शुरुआत की गई। अब यहां आने वाले लोग लिट्टी-चोखा, सत्तू सहित बिहार के कई पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। यह कैंटीन बिहार की समृद्ध खाद्य संस्कृति को राष्ट्रीय राजधानी में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

मंगलवार को बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कैंटीन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बिहार भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान केवल उसकी संस्कृति और इतिहास से नहीं, बल्कि उसके पारंपरिक खान-पान से भी है। नई कैंटीन के जरिए राजधानी दिल्ली में बिहार के व्यंजनों को नई पहचान देने का प्रयास किया जाएगा।

यहां लिट्टी-चोखा, सत्तू के व्यंजन, कढ़ी-भात, दाल-भात, मौसमी सब्जियां और कई अन्य बिहारी पकवान उपलब्ध रहेंगे। कैंटीन का लक्ष्य हर आगंतुक को बिहार के घर जैसा स्वाद और आत्मीय अनुभव देना है।

समय

  • नाश्ता: सुबह 8 से 10 बजे
  • दोपहर एवं रात्रि भोजन: 12 बजे से रात 10 बजे तक

नई बिहार भवन कैंटीन बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भोजन के माध्यम से देशभर के लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

More From Author

27वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया नमन, वीर नारियों का सम्मान और राष्ट्रीय एकता का आह्वान

27वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया नमन, वीर नारियों का सम्मान और राष्ट्रीय एकता का आह्वान

एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस हमलों की आलोचना की

एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस हमलों की आलोचना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

RBI Financial Stability Report 2026: क्रिप्टो एसेट्स को लेकर रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

नई दिल्ली: जून 2026 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग प्रणाली की स्थिति, वैश्विक वित्तीय जोखिमों और आर्थिक स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की है। रिपोर्ट में क्रिप्टो परिसंपत्तियों, विशेष रूप से स्टेबलकॉइन्स,...