Health Expo 2026 में ‘काकी मां’ के पारंपरिक अचार और सत्तू बने आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली: नमो गंगे ट्रस्ट के आयोजन में भारत मंडपम के हॉल नंबर-12 में हुआ 9वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 रविवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो में आयुष, आयुर्वेद, होम्योपैथी, मेडिकल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन, वेलनेस और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहा।
एक्सपो में 100 से अधिक एग्जिबिटर्स और 150 से ज्यादा हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भाग लिया, जबकि 10,000 से अधिक लोगों और 1,000+ बायर्स की मौजूदगी दर्ज की गई। अंतिम दिन आयोजित आयुष संगोष्ठी में होम्योपैथिक चिकित्सा पर चर्चा हुई।
काकी मां’ के हेल्दी अचार और सत्तू ने हेल्थ एक्सपो में खींचा ध्यान
9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो में पारंपरिक भारतीय खाद्य उत्पादों ने भी अपनी खास जगह बनाई। आधुनिक वेलनेस प्रोडक्ट्स के बीच ‘काकी मां’ के हेल्दी अचार और सत्तू ने विजिटर्स का ध्यान आकर्षित किया।
‘काकी मां’ के फाउंडर अंशु झा ने बताया कि इन उत्पादों को पटना में पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। अचार में घर के बने मसालों के साथ शुद्ध सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, पारंपरिक सत्तू बनाने के लिए चने को भिगोकर, सुखाकर और भूनकर पत्थर की चक्की में पीसा जाता है। पैकेजिंग में मिथिला पेंटिंग का इस्तेमाल भारतीय लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता देता है।

डिजिटल हेल्थ से आयुष तक, एक्सपो में स्वास्थ्य के भविष्य पर चर्चा
इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 में पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक हेल्थ टेक्नोलॉजी के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। 18वीं आरोग्य संगोष्ठी में एविडेंस-बेस्ड ट्रेडिशनल मेडिसिन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्रिवेंटिव केयर, न्यूट्रिशन और समग्र स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।
वहीं, हेल्थकेयर इनोवेशन समिट और वेलनेस एवं आयुष लीडरशिप फोरम में डिजिटल हेल्थ, AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, प्रिवेंटिव मेडिसिन और वेलनेस टूरिज्म जैसे उभरते क्षेत्रों पर विचार-विमर्श हुआ। एक्सपो में मेडिकल टेक्नोलॉजी, हर्बल एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, न्यूट्रास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइसेज, डिजिटल हेल्थ, डायग्नोस्टिक्स और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
स्वास्थ्य क्षेत्र के योगदानकर्ताओं को मिला सम्मान
अंतिम दिन आयोजित ‘नमो गंगे ग्लोबल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ में हेल्थकेयर, आयुष, वेलनेस, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।
नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा ने कहा कि IHWHE 2026 के जरिए हेल्थ सेक्टर में ज्ञान, इनोवेशन, निवेश और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वस्थ भारत के लिए बेहतर पोषण, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली को महत्वपूर्ण बताया।