खड़गपुर: इन्दिरा आईवीएफ ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में अपना नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया है। कंपनी के अनुसार, नए सेंटर का उद्देश्य खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फर्टिलिटी जांच, उपचार और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज तक बेहतर स्थानीय पहुंच देना है।
सेंटर में स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल और आधुनिक लैब प्रक्रियाओं के तहत सेवाएं दी जाएंगी। मरीजों की देखभाल में इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
यहां पुरुष और महिला दोनों में होने वाली निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज उपलब्ध रहेंगी।
उद्घाटन समारोह में डॉ. अनूप कुमार मल्लिक और प्रो. डॉ. रतन चंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. आकांक्षा जांगिड़, डॉ. मंगल प्रसाद मल्लिक, डॉ. तन्मय मंडल, डॉ. अद्वैत पंडित और डॉ. पियाली दास सहित इन्दिरा आईवीएफ के प्रतिनिधि और मेडिकल प्रोफेशनल्स मौजूद रहे।
डॉ. अनूप कुमार मल्लिक ने रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फर्टिलिटी केयर का अहम हिस्सा बताते हुए जागरूकता और समय पर विशेषज्ञ सलाह की जरूरत पर जोर दिया।

प्रो. डॉ. रतन चंद्र मंडल ने कहा कि फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के कई चिकित्सा कारण हो सकते हैं। इसलिए सही जांच और व्यवस्थित उपचार जरूरी है।
इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल फर्टिलिटी केयर के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है और खड़गपुर सेंटर से कंपनी की सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।
डॉ. आकांक्षा जांगिड़ ने आधुनिक फर्टिलिटी सेवाओं के लिए चिकित्सा विशेषज्ञता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को जरूरी बताया। डॉ. पियाली दास ने कहा कि हर मरीज की फर्टिलिटी यात्रा अलग होती है, इसलिए उपचार और मार्गदर्शन उसकी जरूरतों के अनुसार होना चाहिए।
खड़गपुर सेंटर के शुभारंभ के साथ इन्दिरा आईवीएफ का नेटवर्क देशभर में 200 क्लिनिकों तक पहुंच गया है। कंपनी का कहना है कि नया सेंटर क्षेत्र के लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं अपने आसपास उपलब्ध कराने में मदद करेगा।