नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। रुपये के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचना, दुनिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे माहौल बने हुए है साथ ही कच्चे की बढ़ती कीमतो का असर भी अब सर्राफा बाजार में पड़ रहा है।
12 मई की सुबह 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। 12 मई की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 67 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम
विशेषज्ञों की माने तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में सोना और चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है।
इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी आयात महंगा कर दिया है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक तनाव ने भी सर्राफा बाजार में तेजी को और बढ़ा दिया है।
प्रधानमंत्री की लोगों से खास अपील
प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई को अपने एक भाषण में के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने और सोने के बढ़ते आयात को कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद बाजार और आर्थिक विशेषज्ञों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।