राधिका का रॉयल दुल्हनिया लुक

राधिका का सोने के धागे से सजा लहंगा: विदाई में चांद जैसी खूबसूरत रॉयल दुल्हनिया लुक

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट विवाह बंधन में बंध गईं। विदाई के समय अनंत की दुल्हन राधिका चौदहवीं के चांद की तरह खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने सोने के धागे से सजा लाल जोड़ा पहना था। आइए देखते हैं उनका विदाई लुक।

12 जुलाई 2024, नई दिल्ली

अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। न्‍यूली वेड जोड़ा शादी के लुक में काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं, विदाई समारोह के दौरान राधिका किसी चांद की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं।

अनंत की दुल्हनिया राधिका के विदाई लुक की शानदार तस्वीरें देखकर कोई भी दिल हार बैठेगा। विदाई सेरेमनी के दौरान उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का असली सोने के धागे से सजा खूबसूरत लहंगा पहना था। बता दें कि राधिका का इंडियन क्राफ्ट और टेक्सटाइल में काफी इंट्रेस्ट है और यह उनके रॉयल आउटफिट में ही झलक रहा था। अपनी विदाई में उन्होंने लहंगे के साथ असली सोने के करचोबी काम किया हुआ ब्लाउज पेयर किया था, जो पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध टेक्सटाइल से प्रेरित था।

यह भी पढ़े: दिल्ली हाट एफपीओ मेले का समापन: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एफपीओ को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे

राधिका ने अपनी विदाई लुक के लिए भारी और खूबसूरत ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और चूड़ियां शामिल थीं। ज्वेलरी का चयन काफी सावधानी से किया गया था, जो उनके लहंगे के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था।

उनका मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग था, जिसमें उन्होंने हल्के फाउंडेशन, ब्लश और न्यूड लिपस्टिक का उपयोग किया था। इस तरह ओवरऑल लुक में वे किसी रानी जैसी दिख रही थीं।

राधिका ने अपने बालों को पारंपरिक जूड़े में सजाया था और फूलों का गजरा भी लगाया था। इस हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।

राधिका ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था, जिसमें रेड और गोल्डन रंगों का टीमअप किया गया था। ओवरऑल, राधिका ने अपने इस खूबसूरत विदाई लुक से एक बार फिर लोगों को इम्प्रेस कर दिया।

यह भी पढ़े: “मिर्जापुर सीज़न 3: कालीन भइया को पीछे छोड़, इस बार गुड्डू भइया का राज”

More From Author

गीता यूनिवर्सिटी

गीता यूनिवर्सिटी इनोवेटिव दृष्टिकोण और इंडस्ट्री रिलिवेंट कोर्स के साथ स्थापित कर रही नए मानक

du-दिल्ली-विश्वविद्यालय-छात्रों-के-लिए-खुशखबरी

DU में छात्रों के लिए खुशखबरी, अब एक साथ कर सकते हैं दो कोर्स, जानिए कैसे मिलेंगी दो डिग्रियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...