शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने की भावुक स्मृति

शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने की भावुक स्मृति

दिल्ली मेट्रो से लेकर हरियाली तक — हर कोने में बसी है उनकी विकास दृष्टि

नई दिल्ली , 20 जुलाई 2025

दिल्ली के विकास की पहचान और आधुनिक राजधानी के निर्माण की नींव रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर आज राजधानी में उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और नागरिकों ने उनके महान योगदान को नमन किया।

प्रख्यात समाजसेवी विजय शंकर चतुर्वेदी ने इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “श्रीमती शीला दीक्षित जी सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि दिल्ली की विकास यात्रा की प्रेरणास्त्रोत थीं। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने जो परिवर्तन देखा वह देश के किसी भी महानगर के लिए मिसाल है। उनका प्रशासनिक कौशल और जनहित के प्रति समर्पण आज भी हर नागरिक के दिल में जीवित है।”

विजय शंकर चतुर्वेदी ने आगे कहा कि, “दिल्ली मेट्रो का अभूतपूर्व विकास, बिजली आपूर्ति में सुधार, जल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, फ्लाईओवरों और हरे-भरे पार्कों का निर्माण, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं — यह सब उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। आज दिल्ली की हर सुख-सुविधा में उनकी अमिट छाप विद्यमान है।”

इस मौके पर अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी का जीवन जनता की सेवा को समर्पित था। उनके तीन कार्यकाल में दिल्ली ने जो अभूतपूर्व प्रगति देखी, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।

दिल्ली की चमकती सड़कों, सुव्यवस्थित यातायात, स्वच्छ परिवेश और जनहितकारी योजनाओं में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता ने दिल्ली को देश-दुनिया में एक नई पहचान दिलाई।

पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी सहित समस्त दिल्लीवासियों ने उन्हें शत-शत नमन किया और उनके सपनों की दिल्ली को और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

More From Author

एल्गोक्वांट फिनटेक को एक्सिस बैंक से 280 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा, व्यापार विस्तार में मिलेगा बल

भारत की क्रिप्टो नीति में नया अध्याय: अब बिना स्थानीय दफ्तर कोई कारोबार नहीं

भारत की क्रिप्टो नीति में नया अध्याय: अब बिना स्थानीय दफ्तर कोई कारोबार नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...