नई दिल्ली में भारत आर एंड डी समिट 2025 का आगाज़

नई दिल्ली में भारत आर एंड डी समिट 2025 का आगाज़

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, मंत्रालयों के सचिव और उद्योग जगत के दिग्गजों ने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और तकनीक आधारित विकास पर जोर दिया।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) भारत आर एंड डी समिट 2025 का उद्घाटन सत्र अपने मुख्यालय, फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित करेगा। “इनोवेटिंग टुगेदर: इंडस्ट्री–अकादेमिया कोलैबोरेशन” विषय पर आधारित यह समिट नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाएगा, जहां भारत की आर एंड डी रूपरेखा और सहयोगात्मक नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

उद्घाटन सत्र में मुख्य संबोधन और विशेष वक्तव्य निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए जाएंगे:
• प्रो. अजय कुमार सूद, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भारत सरकार
• डॉ. एम. रविचंद्रन, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार
• डॉ. अजय चौधरी, सह-संस्थापक एचसीएल एवं अध्यक्ष, मिशन गवर्निंग बोर्ड, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ऑफ इंडिया
• श्रीमती आनंदी अय्यर, सह-अध्यक्ष, फिक्की इनोवेशन कमेटी एवं निदेशक, फ्राउनहोफर इंडिया ऑफिस
• प्रो. सुधीर कुमार बरई, सह-अध्यक्ष, फिक्की इनोवेशन कमेटी एवं निदेशक, बीआईटीएस पिलानी

इस समिट का मुख्य उद्देश्य उद्योग–अकादमिक साझेदारी को बढ़ाने पर होगा, जिससे भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी, राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान खोजा जाएगा और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास को नई गति मिलेगी। चर्चाओं में स्वदेशी आर एंड डी को विस्तार देने, अग्रणी प्रौद्योगिकियों में निवेश करने और संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, ताकि भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बन सके।

समिट का समापन अनुसंधान कार्यों/ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के सत्र से होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को नवीन परियोजनाओं और अत्याधुनिक अनुसंधान उपलब्धियों के सजीव प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही यह मंच उद्योग और अनुसंधान की प्राथमिकताओं को एकजुट करने के साथ-साथ वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक समाधान में बदलने वाली साझेदारियों को नई दिशा देगा।

More From Author

दिल्ली और एनसीआर के लिए खुशखबरी: नांगलोई में इन्दिरा आईवीएफ क्लिनिक का शुभारंभ

दिल्ली और एनसीआर के लिए खुशखबरी: नांगलोई में इन्दिरा आईवीएफ क्लिनिक का शुभारंभ

क्रिप्टो इकोसिस्टम के बाहर स्टेबलकॉइन्स का उपयोग अब भी बेहद सीमित, बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की नई रिपोर्ट में खुलासा

क्रिप्टो इकोसिस्टम के बाहर स्टेबलकॉइन्स का उपयोग अब भी बेहद सीमित, बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की नई रिपोर्ट में खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...