स्क्वैश जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस में लिया तीज मेले का आनंद

स्क्वैश जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस में लिया तीज मेले का आनंद

नई दिल्ली: विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहीं युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह मंगलवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित तीज मेले में पहुंचीं। जूनियर विश्व चैंपियन अनाहत ने यहां राजस्थान की लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक पहनावे और खान-पान का अनुभव लिया।

स्टॉल पर पहुंचकर कलाकारों से जानी उनकी कला

मेले में अनाहत ने अलग-अलग स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने कलाकारों और शिल्पकारों से बातचीत कर उनकी कला और काम को समझा। उन्होंने राजस्थान की पारंपरिक कलाओं की सराहना करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिए।

अनाहत ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय रहना भी जरूरी है। खेल युवाओं को फिट और अनुशासित रखने के साथ उन्हें देश के लिए उपलब्धियां हासिल करने का मौका देते हैं।

संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ता है तीज मेला

प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने कहा कि अनाहत सिंह ने मेले में राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की विविधता की विशेष रूप से सराहना की।

उन्होंने कहा कि तीज जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं। ये राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने और प्रदेश की कला को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम भी हैं।

अमननाथ और नीमराना होटल्स के सीईओ ने भी लिया हिस्सा

मेले में मंगलवार शाम बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को भी लोगों ने उत्साह से प्रोत्साहित किया।

नीमराना ग्रुप के अमननाथ और नीमराना होटल्स के सीईओ ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों और प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजस्थान की संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजन प्रदेश की कला और विरासत को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों में राजस्थान सरकार के साथ भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

More From Author

खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ का नया सेंटर शुरू, फर्टिलिटी उपचार की स्थानीय पहुंच बढ़ी

खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ का नया सेंटर शुरू, फर्टिलिटी उपचार की स्थानीय पहुंच बढ़ी

राजघाट पर समाप्त हुई 100 दिवसीय क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा, प्रो. सोलंकी ने दिया सीमित जरूरतों का संदेश

राजघाट पर समाप्त हुई 100 दिवसीय क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा, प्रो. सोलंकी ने दिया सीमित जरूरतों का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह

नई दिल्ली: हर साल भारत के घरों और मंदिरों में खरबों रुपये का सोना बंद पड़ा रहता है, जिसका आर्थिक उपयोग बहुत सीमित होता है। दूसरी ओर, गेहूं, कपास और धातुओं की करोड़ों टन मात्रा ऐसे बाजारों से गुजरती है,...