बीकानेर हाउस में राजस्थान उत्सव की धूम, राजस्थानी व्यंजन और हस्तशिल्प बने आकर्षण का केंद्र

राजस्थान उत्सव 2026: बीकानेर हाउस में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प और परिधानों ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026:

राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों के स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उत्सव में रूडा के श्री ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टॉलों में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हस्तशिल्पियों ने अपनी कला से निर्मित उत्पादों—जैसे हैंडब्लॉक बेडशीट, सूट, साड़ियां, कंगन व ज्वैलरी, मोजड़ियां आदि—का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, फूड स्टॉल्स पर भी दर्शकों ने राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचौड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि का आनंद लिया। नवरात्रि के अवसर को देखते हुए व्रत विशेष थालियों की भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं:

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में रस्साकशी, रूमाल झपट्टा, लेमन-स्पून रेस, साफा बंधन जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्सव के दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

कल होगा समापन

ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव का समापन बुधवार को होगा। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

More From Author

बिहार दिवस पर वैश्विक व्यवसाय आइकन सम्मान: इटाची फूड प्रोडक्ट्स के एमडी अजय गुप्ता को चिराग पासवान ने किया सम्मानित

बिहार दिवस पर वैश्विक व्यवसाय आइकन सम्मान से इटाची फूड प्रोडक्ट्स के एमडी अजय गुप्ता को चिराग पासवान ने किया सम्मानित

MERI में अंतरराष्ट्रीय आईटी सेमिनार: क्वांटम और साइबर टेक्नोलॉजी पर फोकस

MERI में अंतरराष्ट्रीय आईटी सेमिनार: क्वांटम और साइबर टेक्नोलॉजी पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के नियमन की दिशा में भारत में अहम कदम

नई दिल्ली: भारत में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के रेगुलेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति की सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड, 2025 पर की गई सिफारिशों में इस क्षेत्र के लिए एक व्यापक...