राजघाट में आयोजित “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में 2,500 से अधिक प्रतिभागी करेंगे नशामुक्त भारत का संकल्प

नई दिल्ली: भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज 2026” का आयोजन करेगा, जहां 2,500 से अधिक नागरिक स्वस्थ और नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ एक मंच पर जुटेंगे।

1992 की एशियन मैराथन स्वर्ण पदक विजेता डॉ. सुनीता गोदारा की टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, युवा, फिटनेस प्रेमी, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री रविंदर इंद्राज तथा गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ 1 किलोमीटर की जन-जागरूकता वॉक/रन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद सभी प्रतिभागी नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की शपथ लेंगे और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प दोहराएंगे।

कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास भी किया जाएगा, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली में योग के महत्व को रेखांकित करेगा। अंत में गणमान्य अतिथियों के साथ प्रतीकात्मक वॉक/रन आयोजित किया जाएगा, जो यह संदेश देगा कि फिटनेस की ओर बढ़ाया गया हर कदम एक स्वस्थ, मजबूत और नशामुक्त भारत की दिशा में उठाया गया कदम है।

दौड़, योग और जनभागीदारी को एक मंच पर जोड़ते हुए हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट का उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान को एक सशक्त जन आंदोलन बनाना है, ताकि हर नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बने और नशामुक्त भारत का संदेश हर घर और हर समाज तक पहुंचे।

More From Author

हासन के लोगों को बड़ी सौगात, इंदिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया फर्टिलिटी सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

जब सॉफ्टवेयर खुद करने लगे भुगतान: एजेंट इकोनॉमी को क्यों चाहिए क्रिप्टो रेल्स

जब सॉफ्टवेयर खुद भुगतान और ट्रेड करने लगे, तब क्रिप्टो रेल्स क्यों जरूरी हो जाती हैं? एजेंट इकोनॉमी, एआई और स्टेबलकॉइन का विश्लेषण नई दिल्ली: वित्तीय दुनिया में एक नया बदलाव तेजी से आकार ले रहा है और क्रिप्टो इंडस्ट्री...