दिल्ली में National Press Day समारोह, पत्रकारों के अधिकारों पर चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। Accredited Journalists Association ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पत्रकारों के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दीप प्रज्वलन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी, पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने अपने विचार साझा किए।

गौतम लाहिड़ी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए पत्रकार संगठनों के बीच एकजुटता पर जोर दिया।

जय प्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों को जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर मिलना चाहिए।

रमाकांत गोस्वामी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके कल्याण और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत बताई।

पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की अपील

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छोटे और मध्यम समाचार पत्रों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए रेलवे किराये में रियायत बहाल करने, सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, टोल टैक्स में छूट और दिल्ली मेट्रो में निःशुल्क यात्रा की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों के लिए 15,000 से 20,000 रुपये तक मासिक पेंशन, मीडिया अकादमी की स्थापना और छोटे समाचार पत्रों को नियमित सरकारी विज्ञापन देने की मांग रखी।

इन पत्रकारों को मिला सम्मान

समारोह में अरशद फरीदी, रत्नेश मिश्रा, किशोर मालवीय, मृगांक प्रभाकर, विजय मोहन, शम्स तबरेज कासमी, कृष्ण देव पाठक, ललित भसोढ़, दृष्टि गुप्ता, आगा जिलानी और अर्चना तिवारी को सम्मानित किया गया। अरशद फरीदी मेट्रो मीडिया के संपादक हैं।

कार्यक्रम का संचालन संजीव उपाध्याय ने किया। अंत में कौडले चन्नप्पा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

समारोह ने पत्रकारिता के मूल्यों और पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को सामने रखा।

More From Author

शिल्प समागम मेला 2026: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी के दीयों और फूलदानों की मांग

शिल्प समागम मेला 2026: निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी के दीयों और फूलदानों की मांग

IITF में बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विकास का अनूठा संगम

IITF में बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विकास का अनूठा संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

कैसे भारत में वीडीए की निगरानी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं एसआरओ

नई दिल्ली: भारत का वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) उद्योग स्व-नियमन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है। 28 अक्टूबर को भारत वेब3 एसोसिएशन (बीडब्ल्यूए) ने वीडीए क्षेत्र के लिए उद्योग की ओर से संचालित स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) की पहल...