खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में दिल्ली में शूटिंग का आगाज, राजस्थान ने मारी बाज़ी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में दिल्ली में शूटिंग का आगाज, राजस्थान ने मारी बाज़ी

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शूटिंग स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही ईवेंट 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (यूथ) में राजस्थान के मयंक चौधरी और प्राची की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश ने दिखाई वापसी, रजत से संतोष

प्रतियोगिता की शुरुआत में राजस्थान की जोड़ी बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के देव प्रताप–उर्वा चौधरी जोड़ी ने बीच में जोरदार वापसी की और स्कोर को बराबरी पर ला दिया। हालांकि अंतिम आतंक में राजस्थान ने स्थिरता दिखाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया, और उत्तर प्रदेश को रजत पदक से ही संतुष्टि करनी पड़ी।

दिल्ली ने जीता कांस्य, हरियाणा को छोड़ पीछे

कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में दिल्ली के नियमिका राणा व हार्दिक बंसल ने हरियाणा की कनक–प्रतीक श्योकंद जोड़ी को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

बाकी स्पर्धाएँ बिहार में, दिल्ली में साइक्लिंग व जिम्नास्टिक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के इस संस्करण में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शूटिंग के साथ-साथ साइक्लिंग और जिम्नास्टिक की स्पर्धाएँ भी आयोजित की जा रही हैं। बाकी सभी खेल बिहार में संपन्न हो रहे हैं, जहाँ विभिन्न स्टेडियम व मैदानों में युवा खिलाड़ियों की जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें :- पारुल सिंह ने चिराग पासवान को नई दिल्ली में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय पैरा गेम्स का न्योता दिया

More From Author

अजाज़ खान पर दायर हुई रेप की FIR, ‘House Arrest’ शो विवाद के बीच बढ़ी मुश्किलें

अजाज़ खान पर दायर हुई रेप की FIR, ‘House Arrest’ शो विवाद के बीच बढ़ी मुश्किलें

7 मई को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल से पहले देशभर में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में सुरक्षा रणनीति तैयार

7 मई को देशभर में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में सुरक्षा रणनीति तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...