RCB और GT के बीच IPL 2026 का क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा। विराट कोहली के प्लेऑफ रिकॉर्ड, RCB की फिटनेस चुनौतियों और शुभमन गिल की मजबूत GT टीम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA मैदान में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच सिर्फ फाइनल का रास्ता साफ नहीं करेगा, बल्कि कई सवालों के जवाब भी देगा। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विराट कोहली प्लेऑफ में अपने औसत रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर एक मास्टरक्लास पारी खेल पाएंगे?
RCB को गर्मी, ट्रैवल और फिटनेस की चुनौतियों का सामना
इस मुकाबले से पहले RCB को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। टीम को लगातार भीषण गर्मी, यात्रा और खिलाड़ियों की फिटनेस जैसी चुनौतियों से गुजरना पड़ा है। उत्तर भारत में जहां पारा 45 से 48 डिग्री तक पहुंच रहा है, उसका असर खिलाड़ियों की ऊर्जा पर भी पड़ा है। वहीं RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि टीम दबाव को अच्छी तरह संभाल रही है और उनका पूरा फोकस मैच पर है।
Shubman Gill और GT की बैलेंस्ड टीम बड़ा खतरा
अगर RCB की बल्लेबाजी की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी ताकत विराट कोहली हैं। उन्होंने इस सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। विराट ने 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं और अपनी टीम को मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलाई है। हालांकि, IPL प्लेऑफ में विराट का रिकॉर्ड औसत रहा है। उन्होंने IPL प्लेऑफ के 17 मैचों में 26 की औसत से 396 रन बनाए हैं। ऐसे में आज विराट चाहेंगे कि वह अपने बल्ले से कमाल करें और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।
फिल साल्ट की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ
वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि जोस बटलर और साई सुदर्शन की बल्लेबाजी टीम को मजबूती देती है। गेंदबाजी में राशिद खान, रबाडा और सिराज किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है
धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है और मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है। जो टीम पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करेगी, वही मैच में मजबूत पकड़ बना सकती है।