अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कर वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह व पारुल सिंह ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मांगा आशीर्वाद

अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कर वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह व पारुल सिंह ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मांगा आशीर्वाद

अयोध्या: वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह ने अपनी पत्नी पारुल सिंह, अध्यक्ष, दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति, के साथ अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दोनों ने भगवान श्रीराम की विशेष आरती में भाग लिया, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान राकेश सिंह और पारुल सिंह ने भगवान श्रीराम से देश में शांति, समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।

राकेश सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, मर्यादा, सेवा और लोककल्याण का संदेश देते हैं तथा समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

पारुल सिंह ने भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और विशेष आरती में शामिल होने को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम से देश की उन्नति, शांति और प्रत्येक परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

दंपति ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की भव्यता, दिव्यता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे आस्था, संस्कृति और भारतीय विरासत का अद्भुत प्रतीक बताया।

More From Author

EPFO 3.0 क्या प्राइवेट कर्मचारियों, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसरों को भी मिलेगी पेंश

EPFO 3.0: क्या प्राइवेट कर्मचारियों, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसरों को भी मिलेगी पेंशन?

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चुना नया नेतृत्व,

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चुना नया नेतृत्व, 2026–27 के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं

नई दिल्ली: भारत के क्रिप्टो बाजार में एक ही तरह की सेवाएं देने वाले प्लेटफॉर्मों पर अलग-अलग नियम लागू होते हैं। भारत में स्थित क्रिप्टो एक्सचेंजों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होता है, हर उपयोगकर्ता की...