IITF में बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विकास का अनूठा संगम

IITF में बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विकास का अनूठा संगम

IITF 2026 में बिहार पवेलियन को सभ्यता द्वार की तर्ज पर सजाया गया है। बिहार म्यूजियम की कलाकृतियों की प्रतिकृतियां और 61 स्टॉल आकर्षण हैं

भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में बिहार ने अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को खास अंदाज में पेश किया है। मेले में बिहार पवेलियन का मुख्य प्रवेश द्वार राज्य के प्रसिद्ध सभ्यता द्वार की तर्ज पर बनाया गया है। वहीं, बिहार म्यूजियम में संरक्षित ऐतिहासिक कलाकृतियों की प्रतिकृतियां भी आगंतुकों के लिए प्रदर्शित की गई हैं।

रविवार को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार (IAS) ने पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और राज्य के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प तथा कलाकारों के काम को देखा।

सभ्यता द्वार की तर्ज पर बना प्रवेश द्वार

भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में तैयार बिहार पवेलियन इस बार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रवेश द्वार बिहार की ऐतिहासिक पहचान और सभ्यता को दर्शाता है। इसके अंदर आगंतुकों को राज्य की कला, संस्कृति, परंपरा और औद्योगिक संभावनाओं की झलक मिलती है।

ऐतिहासिक कलाकृतियों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित

पवेलियन में बिहार म्यूजियम की कलाकृतियों की प्रतिकृतियां रखी गई हैं। इनके जरिए लोग बिहार के गौरवशाली अतीत और कला-संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। यह प्रस्तुति राज्य की ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन की संभावनाओं को सामने लाने का प्रयास है।

IITF में बिहार की लोककला को मंच, 61 स्टॉल पर दिख रही राज्य की पहचान
IITF में बिहार की लोककला को मंच, 61 स्टॉल पर दिख रही राज्य की पहचान

बजका आर्ट के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान

बिहार की पारंपरिक बजका आर्ट का लाइव प्रदर्शन भी पवेलियन का खास आकर्षण है। कलाकार कंचन प्रकाश आगंतुकों के सामने इस कला को तैयार कर रही हैं। वह लोगों को इसकी तकनीक, विशेषताओं और परंपरा के बारे में बताती हैं। इससे दर्शकों को कलाकार से सीधे संवाद करने और कला को समझने का अवसर मिल रहा है।

पवेलियन में बिक्री और प्रदर्शनी के लिए कुल 61 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें राज्य के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कला, शिल्प और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है।

उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि IITF बिहार को अपनी विरासत और विकास यात्रा देश-दुनिया के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। उन्होंने कहा कि राज्य का औद्योगिक इकोसिस्टम आगे बढ़ रहा है और सरकार निवेशकों तथा उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर तैयार कर रही है।

बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह (IAS) ने कहा कि राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पाद और औद्योगिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों और उद्यमियों को नए दर्शकों तथा बाजारों तक पहुंचने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में बिहार भवन के CAO कुमार दिग्विजय और सहायक स्थानिक आयुक्त शम्स अफरोज भी मौजूद रहे।

More From Author

दिल्ली में National Press Day समारोह, पत्रकारों के अधिकारों पर चर्चा

मनोज तिवारी ने वीडियो संदेश में समझाई संसदीय कार्यप्रणाली

मनोज तिवारी ने वीडियो संदेश में समझाई संसदीय कार्यप्रणाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

कैसे भारत में वीडीए की निगरानी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं एसआरओ

नई दिल्ली: भारत का वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) उद्योग स्व-नियमन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है। 28 अक्टूबर को भारत वेब3 एसोसिएशन (बीडब्ल्यूए) ने वीडीए क्षेत्र के लिए उद्योग की ओर से संचालित स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) की पहल...