भीलवाड़ा छठ महोत्सव में श्याम सिंह और संजना राय ने गाए छठ गीत

भीलवाड़ा छठ महोत्सव में श्याम सिंह और संजना राय ने गाए छठ गीत

भीलवाड़ा छठ महोत्सव की दूसरी शाम श्याम सिंह और संजना राय के भोजपुरी छठ गीतों से सजी। वृंदावन की धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी लोकगीतों और भक्ति संगीत से सराबोर रही। वॉटर वर्क्स स्थित लेबर कॉलोनी के श्रम कल्याण केंद्र परिसर में पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से हुए आयोजन में भोजपुरी गायक श्याम सिंह और गायिका संजना राय ने पारंपरिक छठ गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ‘माय फ्रेंड गणेशा’ और ‘देवा हो देवा’ जैसे गीतों ने भक्तिमय माहौल बनाया। छपरा से आए गायक श्याम सिंह ने ‘मंगल के दाता, हुआ बिगड़ी बनाई जी’, ‘रेलगड़िया धराई द बलमुआ, जाइब छठ’ और ‘विद्या बनाई द छठी घाटे, देवरू’ जैसे भोजपुरी गीत सुनाए।

गायिका संजना राय ने भी छठ पर्व से जुड़े पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘कोन संकट परल तोहार दीनानाथ’, ‘उगा है सूरज देव’ और ‘कांचे ही बांस के बहंगिया’ जैसे गीत गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। नृत्यांगनाओं यीशु गुप्ता और आरोही ने भी मंच पर अपनी कला दिखाई।

संगीत प्रस्तुतियों के साथ धार्मिक झांकियां भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहीं। समीर शर्मा एंटरटेनमेंट के माध्यम से वृंदावन से आए कलाकारों ने छठी मैया और अन्य देवी-देवताओं से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। वॉटर टैंक में छठी मैया के स्वरूप और सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालुओं की झांकी को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। अमरनाथ में भगवान शिव के साथ रहने वाले दो कबूतरों के प्रसंग का भी मंचन हुआ।

कार्यक्रम में अभिनेत्री भारती मेहता भी शामिल हुईं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी भारती मेहता फिल्मों, वेब सीरीज, ओटीटी और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। उनकी मौजूदगी भी दर्शकों के बीच आकर्षण का विषय रही। आयोजन दिल्ली के टीजे एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में किया गया।

पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। यह सूर्य उपासना के अलावा त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के आयोजन का एक उद्देश्य लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी से जोड़ना भी है।

इस अवसर पर दिनेश साहनी, बबलू सिंह, अनुराधा झा, पूनम, मंजू देवी, वैभव जोशी, चिराग ट्रेलर, लीलकांत चौधरी और प्रभु नारायण झा सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

More From Author

IITF 2026 में राजस्थान ने लोक संस्कृति के जरिए दिखाई विरासत

IITF 2026 में राजस्थान ने लोक संस्कृति के जरिए दिखाई विरासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सेवाएं भारतीय ही लगती हैं। फोन पर ऐप, रुपये में भुगतान और यूपीआई से पैसे भेजने की सुविधा, सब कुछ स्थानीय बाजार जैसा लगता है। लेकिन इनमें से...