आईसीएमएआई और डीटीयू ने मिलकर शुरू की शिक्षा, रिसर्च और इंडस्ट्री कनेक्ट की नई पहल

आईसीएमएआई और डीटीयू ने मिलकर शुरू की शिक्षा, रिसर्च और इंडस्ट्री कनेक्ट की नई पहल

छात्रों को आईसीएमएआई कोर्स के बदले यूनिवर्सिटी क्रेडिट मिलेगा, साथ ही एआई और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे

नई दिल्ली: प्रोफेशनल शिक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में आईसीएमएआई तथा डीटीयू ने एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के माध्यम से दोनों संस्थान कॉस्ट मैनेजमेंट में नवाचार, रिसर्च और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करेंगे, साथ ही छात्रों को उद्योग से जुड़ने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेंगे।

एमओयू पर आईसीएमएआई के अध्यक्ष सीएमए टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा, आईसीएमएआई के काउंसिल सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद, आईसीएमएआई के कार्यवाहक सचिव सीएमए (डॉ.) देबप्रसन्न नंदी तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत डीटीयू के एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) से आईसीएमएआई के ट्रेनिंग प्रोग्राम और कोर्स जोड़े जाएंगे। इससे छात्रों को आईसीएमएआई के कोर्स के बदले यूनिवर्सिटी क्रेडिट मिलेंगे, जिन्हें जोड़कर वे अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। यह पहल पढ़ाई और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगी।

समझौते के तहत आईसीएमएआई के अंतिम चरण के छात्रों को डीटीयू के फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वे लागत कम करने से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनमें तकनीक, मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा।

दोनों संस्थान सरकार के लिए लागत कम करने, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और एआई आधारित समाधान विकसित करने से जुड़े संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स भी करेंगे। इसके अलावा कॉस्ट एनालिटिक्स, तकनीक के जरिए कॉस्ट मैनेजमेंट और एआई के इस्तेमाल से जुड़े विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस साझेदारी के तहत हर वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीक, डिजिटल बदलाव और कॉस्ट एनालिटिक्स के क्षेत्र में दुनिया की बेहतरीन कार्यप्रणालियों और रिसर्च पर चर्चा होगी। इसके अलावा हैकाथॉन, इंटर्नशिप और इनोवेशन प्रोग्राम के जरिए छात्रों की प्रतिभा को मंत्रालयों, सरकारी संस्थानों और उद्योगों में लागत कम करने से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

आईसीएमएआई के काउंसिल सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद ने कहा कि यह साझेदारी प्रोफेशनल शिक्षा को नई तकनीकों और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, “यह साझेदारी छात्रों को सीखने के नए अवसर तैयार करेगी, जहां उन्हें अकादमिक रिसर्च और प्रोफेशनल अनुभव साथ मिलेंगे कॉस्ट मैनेजमेंट को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ जोड़कर हम ऐसे प्रोफेशनल तैयार कर सकते हैं, जो भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हों और उद्योग तथा सरकार की वास्तविक जरूरतों के मुताबिक समाधान विकसित कर सकें।”

More From Author

लॉर्ड्स के मैदान पर रचा गया इतिहास, पहली बार खेला जा रहा भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच...

लॉर्ड्स के मैदान पर रचा गया इतिहास, पहली बार खेला जा रहा भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

जब पारंपरिक बैंक पब्लिक ब्लॉकचेन की दुनिया में कदम रखते हैं, तो क्या होता है?

नई दिल्ली: पब्लिक ब्लॉकचेन एक ऐसा खुला डिजिटल नेटवर्क है, जहां किसी एक व्यक्ति, कंपनी या सरकार का नियंत्रण नहीं होता। दुनिया भर के हजारों प्रतिभागी मिलकर इसके रिकॉर्ड को सुरक्षित रखते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि...