नई दिल्ली: बच्चों का सबसे पंसदीदा एंटरटेनमेंट POGO ने अपने दर्शकों के लिए एक नया और मजेदार शो लॉन्च किया है। ‘Sampat Champat’ नाम का यह नया 3D एनिमेटड शो 18 मई से ऑन एयर हो चूका है और आते ही बच्चों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
यह शो मशूहर भारतीय कॉमिक मैगजीन ‘लोटपोट’ के चर्चित किरदार सम्पत और चम्पत पर आधारित है, जिन्हें लगभग 40 साल बाद नए अंदाज में टीवी स्क्रीन पर लाया गया है।
पहले जहां ये किरदार कॉमिक्स के पन्नों पर अपनी मजेदार हरकतों से बच्चों के हंसाते थे, अब वहीं 3D एनिमेशन में उनकी मस्ती और भी ज्यादा रंगीन और मनोरंजक दिखाई दे रही है।
40 साल की विरासत
सम्पत और चम्पत लंबे समय से भारतीय बच्चों की पसंदीदा कॉमिक जोड़ी रहे हैं। उनकी अजीब योजनाएं, शरारतें और मजेदार गड़बड़ियां बच्चों को खूब पसंद आती थीं। अब नई पीढ़ी के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इन्हें आधुनिक एनिमेशन तकनीक के साथ पेश किया गया है।
शो में दोस्ती, मस्ती, कॉमेडी और हल्के-फुल्के संदेशों को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। यही वजह है कि यह सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एंटरटेनमेंट पैकेज बनता नजर आ रहा है।

हर दिन मिलेगा मस्ती का डोज
‘Sampat Champat’ रोज सुबह 10:30 बजे POGO चैनल पर दिखाया जाएगा। शो खास तौर पर 4 से 12 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन इसकी कहानियां हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करती हैं।
निर्माताओं ने जताई खुशी
लोटपोट कॉमिक्स से जुड़े निर्माताओं ने शो को भारतीय कॉमिक संस्कृति के लिए बड़ा कदम बताया है। उनका कहना है कि वर्षों पुराने इन किरदारों को नई तकनीक और नए प्लेटफॉर्म के जरिए फिर से जीवित करना उनके लिए खास अनुभव है। शो को Warner Bros. Discovery और Lotpot Comics के सहयोग से तैयार किया गया है।
भारतीय किरदारों पर बढ़ रहा फोकस
POGO पहले भी भारतीय कहानियों और किरदारों को बढ़ावा देता रहा है। ‘Motu Patlu’ जैसी सफलता के बाद अब ‘सम्पत चम्पत’ को भी चैनल की बड़ी पेशकश माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Jr NTR ने 43वें जन्मदिन पर रचा इतिहास:’Daragon’ टीजर ने तोड़ दिए रिकॉर्ड
कॉमिक्स की दुनिया से निकले ये दोनों किरदार अब टीवी पर नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। पुराने दर्शकों के लिए यह नॉस्टेल्जिया है, जबकि नए बच्चों के लिए मस्ती से भरी नई दुनिया।