गाजियाबाद: संगम कला संस्थान की ओर से आयोजित ‘नाद संगम’ बैठक श्रृंखला में शास्त्रीय संगीत और कथक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच देना और भारतीय शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका यज्ञता ने गायन की प्रस्तुति दी। वहीं कथक नृत्यांगना आस्था गुप्ता ने अपने नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को भारतीय कथक परंपरा से परिचित कराया।
दोनों कलाकारों के साथ सूरज कुमार, अदिति रावत, स्नेहा और युवराजी ने सह-कलाकार के रूप में सहयोग किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कला के प्रति अपनी मेहनत और समर्पण को सामने रखा।
कार्यक्रम के बाद संगम कला संस्थान ने सभी कलाकारों को शॉल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था ने उनकी कला-साधना की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ. दीप्ति वत्स, अध्यक्ष, संगम कला संस्थान ने कहा कि संस्था युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने के साथ शास्त्रीय कला परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
आयोजन में निदेशक अमित रावल, सचिव सूरज कुमार, समन्वयक युवराजी, राहुल आनंद और अनमोल विमल ने सहयोग किया। वहीं समीक्षा, भूमिका, जतिन, आरती और शौर्य ने स्वयंसेवक के रूप में व्यवस्थाओं में योगदान दिया।