महिला कार्मिकों ने रखी गरिमा पूर्ण कार्यस्थल की मांग

महिला कार्मिकों ने रखी गरिमा पूर्ण कार्यस्थल की मांग

जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया “पिंक फॉर रिस्पेक्ट” अभियान।

नई दिल्ली 21 मई 2026 :

विगत दोनों राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने विभाग की महिलाओं की मातृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर लीव एवं अन्य संवेदनशील विषयों पर की गई टिप्पणियों से अनेक महिला कार्मिक एवं कर्मचारी आहत हुए।

इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन प्रस्तुत कर महिलाओं के सम्मान एवं गरिमापूर्ण कार्यस्थल की मांग की गई। इसी क्रम में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से एक सकारात्मक जन-जागरूकता अभियान “Pink for Respect” — प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं के योगदान, आत्मसम्मान एवं गरिमा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।

यह पूर्णतः शांतिपूर्ण, प्रतीकात्मक एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अभियान है, जिसमें किसी प्रकार का कार्य बहिष्कार, हड़ताल या कंडक्ट रूल का उल्लंघन नहीं है। महिलाएँ घर और कार्यस्थल दोनों स्थानों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाती हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशील व्यवहार प्रत्येक संस्थान की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ महिला एवं पुरुष साथियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने गुलाबी वस्त्र धारण कर इस मुहिम का समर्थन किया है।

यह अभियान एक सकारात्मक संदेश देता है कि “सम्मान के साथ कार्य करना प्रत्येक महिला का अधिकार है।”

More From Author

चौथी बार Cannes Film Festival पहुंचीं Sezal Sharma

चौथी बार Cannes Film Festival पहुंचीं Sezal Sharma, रेड कार्पेट से लेकर फिल्म प्रोडक्शन तक बिखेरा जलवा

Kangana Ranaut का ट्रेडिशनल लुक बना नई बहस का कारण

Kangana Ranaut का ट्रेडिशनल लुक बना नई बहस का कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

टोकनयुक्त शेयर कैसे बन रहे हैं वैश्विक वित्त की नई दिशा, भारत को क्या करना चाहिए?

नई दिल्ली: शेयरों की खरीद और बिक्री की वैश्विक व्यवस्था में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। इस बदलाव का नेतृत्व अब पारंपरिक स्टॉक एक्सचेंजों के बजाय क्रिप्टो मंचों के हाथ में दिखाई दे रहा है। पिछले वर्ष के दौरान...