"राजनाथ आम" : रक्षा मंत्री के सम्मान में नई आम की किस्म, राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक; वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने बताया सराहनीय कदम

“राजनाथ आम” : रक्षा मंत्री के सम्मान में नई आम की किस्म, राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक; वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने बताया सराहनीय कदम

नई दिल्ली, जब देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता और सामूहिक शक्ति का उत्सव मना रहा है, उसी समय देश के जाने-माने बागवानी विशेषज्ञ और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कलीम उल्लाह खान — जिन्हें आम की दुनिया में ‘मैंगो मैन’ के नाम से भी जाना जाता है — ने एक नई किस्म के आम का नाम देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सम्मान में ‘राजनाथ आम’ रखा है।

यह विशेष सम्मान श्री राजनाथ सिंह को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता तथा राष्ट्र सेवा में उनके समर्पण के प्रतीक रूप में प्रदान किया गया है।

यह सम्मान ऐसे समय में आया है जब रक्षा मंत्री का पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर दिया गया बयान पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री सिंह ने हाल ही में कहा था:
“मैं मानता हूँ कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं… और वे अपने आत्मसम्मान व आत्मा की पुकार से एक दिन भारत की मुख्यधारा में लौटेंगे।”

इसी राष्ट्रीय भावना और सम्मान की पहल की सराहना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार ने कहा:
“राजनाथ सिंह के नाम पर आम रखना केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह उस जनभावना और सम्मान को दर्शाता है जो आज एक मजबूत, संवेदनशील और राष्ट्रभक्त नेतृत्व के प्रति लोगों के मन में है। PoK पर उनका बयान राष्ट्रीय एकता की सच्ची अभिव्यक्ति है, और कलीम उल्लाह खान का यह कदम मिट्टी की खुशबू को देश की संप्रभुता से जोड़ने जैसा है।”

‘राजनाथ आम’ को जल्द ही देशभर की कृषि प्रदर्शनियों और मेलों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, बढ़ती ताकत और सीमाओं से परे दिलों को जोड़ने वाले प्रेरक नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभरेगा।

गौरतलब है कि कलीम उल्लाह खान इससे पहले भी कई प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर आम की किस्में विकसित कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया:
“राजनाथ आम केवल एक नेता को समर्पित नहीं है, बल्कि उस दूरदर्शी भारत की परिकल्पना को समर्पित है, जिसे राजनाथ सिंह जी साकार कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें :- सेंगोल हटाओ, लोकतंत्र बचाओ: संसद में संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की पी.डी.ए. गठबंधन की मांग

More From Author

सेंगोल हटाओ, लोकतंत्र बचाओ: संसद में संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की पी.डी.ए. गठबंधन की मांग

सेंगोल हटाओ, लोकतंत्र बचाओ: संसद में संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की पी.डी.ए. गठबंधन की मांग

कोरोना की चौथी लहर की आशंका: नया वैरिएंट बना चिंता का कारण, वैक्सीन का असर कम, 28 दिन तक रह सकता है असर

कोरोना की चौथी लहर की आशंका: नया वैरिएंट बना चिंता का कारण, वैक्सीन का असर कम, 28 दिन तक रह सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डॉलर से जुड़े स्टेबलकॉइन्स का भविष्य: दुनिया की वित्तीय व्यवस्था कैसे बदल सकती है?

नई दिल्ली: हाल ही में 14 मई को अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति ने ‘डिजिटल एसेट मार्केट क्लैरिटी एक्ट’ को हरी झंडी दी। इसके साथ ही अमेरिका क्रिप्टो बाजार के लिए अपना पहला व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने के करीब...