किसानों के हित में सांसद नवीन जिन्दल के प्रयास सराहनीय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किसान मेले का हुआ भव्य समापन

किसानों के हित में सांसद नवीन जिन्दल के प्रयास सराहनीय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किसान मेले का हुआ भव्य समापन

तेजिंदर सिंह गोल्डी बोले – सांसद जिन्दल समाजसेवा में अग्रणी, कैलाश सैनी ने कहा – उनके प्रयास भविष्य में लाएंगे रंग

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य किसान मेले का समापन शनिवार को जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह मेला नवीन जिन्दल फाउंडेशन और इरमा आईसीड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों, युवा स्टार्टअप प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और समाजसेवा से जुड़े अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में हरियाणा तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिंदर सिंह गोल्डी ने सांसद नवीन जिन्दल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कर्मठ, समर्पित और समाजसेवी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री जिन्दल अपने पिता स्वर्गीय ओपी जिन्दल के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं, खासकर किसानों के कल्याण हेतु।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की यह पहल आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी और इसके सकारात्मक परिणाम ज़रूर देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ-साथ नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम, स्वयंसेवी, प्रगतिशील किसान, स्टार्टअप प्रतिनिधि, और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर अनेक नवाचार करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने किसान मेले की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्री जिन्दल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में अनेक योजनाओं पर काम कर रहे हैं। यह मेला उनकी इस दूरदर्शी सोच का पहला महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में तेजिंदर बिडलान, डॉ. करमचंद, धर्मवीर सिंह, कर्नल अरुण चंदेल, मनीष मिश्रा, सुदीप द्विवेदी, अमित रांगटा, कृष्मन सिंह, डॉ. आबिद अली, भूषण पाल मंगला, राहुल ढींगरा, राजेश सिंहमार, आकाश राणा, और पिहोवा क्षेत्र प्रभारी जीत राम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

More From Author

देश के लिए किसान और जवान दोनों हैं अत्यंत महत्वपूर्ण: श्याम सिंह राणा

देश के लिए किसान और जवान दोनों हैं अत्यंत महत्वपूर्ण: श्याम सिंह राणा

ISRO के 10 सैटेलाइट 24×7 सीमाओं पर नजर, चेयरमैन नारायणन ने की जानकारी

ISRO के 10 सैटेलाइट 24×7 सीमाओं पर नजर, चेयरमैन नारायणन ने की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डॉलर से जुड़े स्टेबलकॉइन्स का भविष्य: दुनिया की वित्तीय व्यवस्था कैसे बदल सकती है?

नई दिल्ली: हाल ही में 14 मई को अमेरिकी सीनेट की बैंकिंग समिति ने ‘डिजिटल एसेट मार्केट क्लैरिटी एक्ट’ को हरी झंडी दी। इसके साथ ही अमेरिका क्रिप्टो बाजार के लिए अपना पहला व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने के करीब...