डॉ. के.ए. पॉल बोले- राजनीति से ऊपर उठकर विकास, निवेश और जनहित को प्राथमिकता दें, सभी नेताओं को मिलकर काम करना चाहिए
नई दिल्ली: ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. के.ए. पॉल ने तमिलनाडु में राजनीतिक सौहार्द की आवश्यकता पर जोर देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके परिवार से मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ राजनीतिक हमले बंद करने की अपील की है।
डॉ. पॉल ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी मुख्यमंत्री विजय को लगातार राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए और निर्वाचित सरकार को बिना बाधा काम करने का अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु आज कर्ज, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। इसलिए नेताओं को राजनीतिक विवादों से ऊपर उठकर निवेश आकर्षित करने और विकास को गति देने पर ध्यान देना चाहिए।
डॉ. पॉल ने मुख्यमंत्री विजय को 24 सितंबर 2026 को वाशिंगटन डी.सी. में होने वाले ग्लोबल पीस समिट में आमंत्रित किया। उनके अनुसार, सम्मेलन में विजय की मुलाकात वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं से होगी, जिससे तमिलनाडु के लिए निवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं। उन्होंने माइक जॉनसन, एलन मस्क और अन्य प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कराने की भी बात कही।
अंत में उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी राजनीति की जरूरत है जिसमें दलगत हितों से पहले जनता और देश के विकास को प्राथमिकता दी जाए।