हरी झंडी के साथ: अजमेर-दिल्ली वंदेभारत का इस शहर तक होगा विस्तार

अजमेर-दिल्ली बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन का विस्तार: प्रधानमंत्री मोदी की सौगात

11 मार्च 2024,अजमेर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 12 मार्च को, देश को रेलवे की 85 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की एक बड़ी सौगात देंगे। अहमदाबाद से, प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करेंगे और देश को रेलवे के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, साथ ही 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की भी घोषणा करेंगे।

अजमेर रेल मंडल की बात करें तो अब अजमेर-दिल्ली के बीच चल रही वंदे भारत को चंडीगढ़ तक विस्तार मिल रहा है। इसके साथ ही देशभर में रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र की स्थापना के साथ ही एक स्टेशन एक उत्पाद भी लॉन्च किया जाएगा। पीएम मोदी साढ़े 6 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे देश रेलवे की दिशा में और अधिक आत्मनिर्भर बन सकेगा।

12 मार्च को सुबह 9:00 बजे, पीएम मोदी देश को 85,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे।

अजमेर रेल मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अजमेर रेल मंडल के प्रबंधक राजीव धनखड़ ने बताया कि 4 वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें अजमेर-दिल्ली वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है। चंडीगढ़ से पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना करेंगे, और दो नई यात्री ट्रेनों के साथ ही सात नई गुड्स ट्रेन को फ्रेट कॉरीडोर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

More From Author

सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर SBI की मामले की तारीख घोषित

ओस्कर्स 2024: ‘ओपेनहाइमर’ बना चर्चा का केंद्र, किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, एम्मा स्टोन बेस्ट एक्ट्रेस घोषित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है?

नई दिल्ली: भारत ने क्रिप्टो पर टैक्स के नियम इसलिए बनाए थे ताकि लेनदेन की जानकारी सरकार तक पहुंचे और क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर टैक्स वसूला जा सके। आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 393(1) के तहत, तय शर्तों...