पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, करन माहरा ने दिलाई सदस्यता

06th February, 2024 , Delhi :

उत्तराखंड में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रह चुके सुरेश कुमार भंडारी ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें कार्यालय में पार्टी की सदस्या ग्रहण कराई।

सुरेश भंडारी ने कहा कि वह प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस में शामिल होकर वह प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं, और पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेगें।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई जनता के सहयोग से लड रहे हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान यह स्लोगन युवाओं और देश की जनता को प्रभावित कर रहा है। कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गए हैं।
मंहगाई से झूझती जनता की पीड़ा को भी वह लगातार उठा रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार के सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुद्दा राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे है। आज मजदूर और आम आदमी कांग्रेस की ओर आशा और उम्मीद से देख रहा है। विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में सम्मलित करवाया जाएगा।

More From Author

आर्य युवा समाज ने मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती, पानीपत में विश्व शांति के लिए किया गया हरियाणा का पहला विशाल 5100 कुंडीय यज्ञ अमृत संस्कार

भारत और ऑस्ट्रेलिया अग्रणी अंतरिक्ष सहयोग में हुए एकजुट, एमओयू किया गया साइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...