इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी क्लिनिक का तिनसुकिया में शुभारंभ

इन्दिरा आईवीएफ ने तिनसुकिया में नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की

तिनसुकिया: 2 फ़रवरी 2026


इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने असम के तिनसुकिया में अपने नई फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है। यह शुरूआत ऊपरी असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में समस्त फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव फर्टिलिटी हेल्थकेयर सेवाओं को व्यापक रूप से सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।यह नया सेंटर दूसरी मंजिल, आरडी कॉम्प्लेक्स, रंगागोरा रोड, गुइजन ऑटो स्टेण्ड के सामने तिनसुकिया में आरम्भ किया गया है। सेंटर में फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीकों से जुड़ी पूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तनसुकिया सेंटर में इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, तकनीक-सक्षम प्रणाली और मरीज-केन्द्रित उपचार पद्धति उपलब्ध होगी। 

उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्लस्टर बिजनेस डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ असम रीजन डॉ. दिब्यज्योति, सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ डिब्रूगढ़ डॉ. प्रकाश गुप्ता, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और तिनसुकिया के सेंटर हेड डॉ. मोहिप साहू के साथ इन्दिरा आईवीएफ के वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार तब सबसे प्रभावी होता है जब वह सुलभ, संगठित और वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित हो। तिनसुकिया सेंटर के माध्यम से हम अपने मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उनके निकट लेकर जा रहे हैं, साथ ही प्रत्येक सेंटर पर समान क्लिनिकल स्टेण्डर्ड का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं।

इन्दिरा आईवीएफ तिनसुकिया के सेंटर हेड डॉ. मोहिप साहू ने बताया कि हमारा उद्देश्य मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा के हर चरण में पारदर्शिता, अपनेपन और विशेषज्ञता के साथ मार्गदर्शन देना है। यह सेंटर न केवल एक्सपर्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि रोगियों के साथ दीर्घकालिक विश्वास स्थापित करने का प्रयास भी करेगा।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। तिनसुकिया सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड पुरुष और महिला निःसंतानता के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें इंट्रायूटेराइन इंसीमिनेशन (आईयूआई), इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रियाएं इंट्रासाइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन  (इक्सी) सहित फर्टिलिटी एनहान्सिंग सर्जरी, पुरुषों और महिलाओं के लिए डोनर प्रोग्राम, शुक्राणु/अंडाणु/एम्ब्रियो फ्रीजिंग, डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं और इनफर्टिलिटी उपचार दवाएं शामिल हैं। इन्दिरा आईवीएफ का ध्यान निरंतर जागरूकता, पहुंच और विश्वसनीयता पर केंद्रित है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है।  केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य

More From Author

इन्दिरा आईवीएफ का मलाड मुम्बई में नया फ़र्टिलिटी क्लिनिक शुरू

मलाड मुंबई में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू

Rohit Shetty की अगली फिल्म पर हाई अलर्ट, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर होगी कड़ी सुरक्षा

Rohit Shetty की अगली फिल्म पर हाई अलर्ट, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर होगी कड़ी सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

टीडीएस नीति का दुष्प्रभाव: क्या भारत की क्रिप्टो टैक्स व्यवस्था खुद नुकसानदेह बन गई है?

ऑफशोर एक्सचेंजों की ओर यूजर्स का झुकाव, सरकार को राजस्व और निगरानी—दोनों में नुकसान नई दिल्ली: दिसंबर 2025 में संसद में पहली बार केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि कुछ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज, जो भारतीय यूजर्स को सेवाएं दे...