इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में खोला नया फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव केयर सेंटर

इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में खोला नया फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव केयर सेंटर

पुणे: देश के प्रमुख फर्टिलिटी केयर नेटवर्क इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया है। यह पुणे में समूह का सातवां क्लिनिक है, जो क्षेत्र के बढ़ते रिहायशी इलाकों में रहने वाले दम्पतियों को व्यापक फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम पहल है। सेकंड फ्लोर, ला कमर्शियल, बानेर मेन रोड पर स्थित यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक लेबोरेटरी सिस्टम तथा प्रभावी पेशेंट केयर के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में इन्दिरा आईवीएफ पुणे के जोनल बिजनेस डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. अमोल लुण्कड ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया, जबकि आईवीएफ विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत आव्हाड विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में इन्दिरा आईवीएफ बानेर के सेंटर हेड एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. जयदीप काले के साथ कई वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पुणे हेल्थकेयर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां फर्टिलिटी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बानेर में नया सेंटर खोलना अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी केंद्रों पर क्लिनिकल गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल के एक समान मानकों को बनाए रखना कंपनी की प्राथमिकता है।

जोनल बिजनेस डायरेक्टर एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड ने कहा कि पिछले कुछ सालों में फर्टिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अधिक लोग शुरुआती स्टेज पर ही मेडिकल सलाह लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बानेर सेंटर इसी सकारात्मक बदलाव को सपोर्ट करने के लिए आरम्भ किया गया है। यह सेंटर स्टैंडर्ड क्लिनिकल और लेबोरेटरी प्रैक्टिस के जरिए स्ट्रक्चर्ड फर्टिलिटी जांच, एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और निरन्तर केयर की सुविधा देता है।

डॉ. शशिकांत आव्हाड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ, इंदिरा आईवीएफ, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे ने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सिर्फ मेडिकल प्रोसीजर्स तक ही सीमित नहीं रहता है। इसके लिए हर मरीज की क्लिनिकल प्रोफाइल के आधार पर सही काउंसलिंग, स्पष्ट चर्चा और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग की जरूरत होती है। बानेर सेंटर में हमारा मकसद ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा की हर स्टेज पर पूरी गाइडेंस मिल सके।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड इन्दिरा आईवीएफ बानेर सेंटर हेड ने डाॅ. जयदीप काले ने कहा कि यहां सेंटर शुरू होने से हम मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और इलाज भी निरन्तर जारी रहेगा। हमारी टीम आपसी तालमेल के साथ पेशेंट सेन्टरीक तरीके से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी की जांच में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें क्लिनिकल विशेषज्ञता और अपनेपन के साथ केयर भी सम्मिलित है। 

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200 क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। बानेर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

More From Author

एनएचएआई के डिजिटल टोल सिस्टम की अवहेलना: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अनधिकृत वसूली का मामला

एनएचएआई के डिजिटल टोल सिस्टम की अवहेलना: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अनधिकृत वसूली का मामला

Mahesh Bahu के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा,4K क्वालिटी में दोबारा रिलीज होगी'Dookudu'

Mahesh Bahu के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा,4K क्वालिटी में दोबारा रिलीज होगी’Dookudu’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

RBI Financial Stability Report 2026: क्रिप्टो एसेट्स को लेकर रिजर्व बैंक ने क्या कहा?

नई दिल्ली: जून 2026 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग प्रणाली की स्थिति, वैश्विक वित्तीय जोखिमों और आर्थिक स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की है। रिपोर्ट में क्रिप्टो परिसंपत्तियों, विशेष रूप से स्टेबलकॉइन्स,...