इन्दिरा आईवीएफ का मलाड मुम्बई में नया फ़र्टिलिटी क्लिनिक शुरू

मलाड मुंबई में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू

मुम्बई: 1 फ़रवरी 2026

इन्दिरा आईविएफ़ हॉस्पिटल लिमिटेड ने मुंबई में अपनी उपस्थिति को और सशक्त करते हुए मलाड में एक नए फ़र्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। इस सेंटर के उद्घाटन के साथ, शहर के पश्चिमी उपनगरों में संगठित फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर सेवाओं तक पहुँच और सुलभ हो सकेगी। नया इन्दिरा आईविएफ़ क्लिनिक, यूनिट नंबर 104, फर्स्ट फ्लोर, अनुपम अपार्टमेंट, एस.वी. रोड, रेशन ऑफिस के सामने, मलाड (मुम्बई) पर शुरू किया गया है। यह सेंटर सभी तरह की फ़र्टिलिटी और आईवीएफ़ सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। यह सेंटर इन्दिरा आईवीएफ़ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, तकनीकी प्रणालियों और अनुभवी विशेषज्ञ टीम के द्वारा संचालित होगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इन्दिरा आईवीएफ बोरीवली की सीनियर एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ.कनिका कल्याणी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ भांडुप डॉ. रिनॉय श्रीधरन उपस्थित थे। इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ मलाड सेंटर हेड डॉ. भार्गवी विलास दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि मुंबई में समय पर और विश्वसनीय फर्टिलिटी केयर की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, विशेष रूप से जब अधिक से अधिक व्यक्ति और दंपती रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए समय रहते मार्गदर्शन लेना चाहते हैं। मलाड सेंटर हमारा यह प्रयास दर्शाता है कि हम उचित फ़र्टिलिटी उपचार मरीज़ों के और निकट ला रहे हैं साथ ही अपने पूरे नेटवर्क में एक समान क्लिनिकल स्टेण्डर्ड बनाए रखें।

इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ बोरीवली की सीनियर एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कनिका कल्याणी ने कहा कि फ़र्टिलिटी सेवाओं का विस्तार केवल सेंटर शुरू करना नहीं होता है बल्कि यह निरन्तरता और क्लीनिकल अनुशासन के माध्यम से रोगियों में विश्वास स्थापित करने की प्रक्रिया भी है। मलाड का यह नया सेंटर पारदर्शिता, स्टेण्डर्ड प्रोटोकॉल और अनुभवी टीमों के साथ लोगों की मदद करने की इन्दिरा आईविएफ़ की प्रतिबद्धता को अधिक मज़बूत बनाता है।

सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ भांडुप डॉ. रिनॉय श्रीधरन ने कहा कि फ़र्टिलिटी उपचार के लिए निरंतर देखभाल और समय पर जांच व परामर्श आवश्यक है। मलाड में नया सेंटर मरीज़ों को समय पर उनके घर के करीब विशेष उपचार और मदद प्रदान करेगा।

इन्दिरा आईवीएफ मलाड सेंटर हेड डॉ. भार्गवी विलास दुबे ने कहा कि फ़र्टिलिटी केयर तब अधिक प्रभावी होती है जब मरीजों को निरंतर मेडिकल मार्गदर्शन और सहयोगात्मक क्लीनिकल वातावरण मिलता है। मलाड सेंटर में हमारा उद्देश्य रोगियों को स्पष्टता,अपनेपन और एविडेंस बेस्ड उपचार के साथ उनकी फ़र्टिलिटी यात्रा में हर स्टेज पर पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। मलाड सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड पुरुष और महिला निःसंतानता के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें इंट्रायूटेराइन इंसीमिनेशन (आईयूआई), इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रियाएं इंट्रासाइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन (इक्सी) सहित फर्टिलिटी एनहान्सिंग सर्जरी, पुरुषों और महिलाओं के लिए डोनर प्रोग्राम, शुक्राणु/अंडाणु/एम्ब्रियो फ्रीजिंग, डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं और इनफर्टिलिटी उपचार दवाएं शामिल हैं। इन्दिरा आईवीएफ का ध्यान निरंतर जागरूकता, पहुंच और विश्वसनीयता पर केंद्रित है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है। केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है। इंदिरा आईवीएफ स्थिरता और पहुंच के विस्तार पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि सभी रोगियों को क्लीनिकों के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय देखभाल प्राप्त हो|

More From Author

लाल किले पर भारत पर्व 2026 का शानदार समापन, बिहार की मखाना झांकी रही मुख्य आकर्षण

लाल किले पर भारत पर्व 2026 का शानदार समापन, बिहार की मखाना झांकी रही मुख्य आकर्षण

इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी क्लिनिक का तिनसुकिया में शुभारंभ

इन्दिरा आईवीएफ ने तिनसुकिया में नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

टीडीएस नीति का दुष्प्रभाव: क्या भारत की क्रिप्टो टैक्स व्यवस्था खुद नुकसानदेह बन गई है?

ऑफशोर एक्सचेंजों की ओर यूजर्स का झुकाव, सरकार को राजस्व और निगरानी—दोनों में नुकसान नई दिल्ली: दिसंबर 2025 में संसद में पहली बार केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि कुछ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज, जो भारतीय यूजर्स को सेवाएं दे...