"इंडस्ट्री को क्या चाहिए?" MERI, दिल्ली में नोकिया ग्लोबल एक्सपर्ट ने छात्रों को बताया भविष्य की ज़रूरतें

“इंडस्ट्री को क्या चाहिए?” MERI, दिल्ली में नोकिया ग्लोबल एक्सपर्ट ने छात्रों को बताया भविष्य की ज़रूरतें

टेक्नोलॉजी, स्किल और इनोवेशन पर आधारित इंडस्ट्री की मांगों को समझने के लिए आयोजित हुआ विशेष गेस्ट लेक्चर, छात्रों को दी गई रियल-टाइम प्रैक्टिकल नॉलेज की सीख

नई दिल्ली, मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), दिल्ली की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन समिति (IQAC) द्वारा “Industry Expectations” विषय पर एक महत्वपूर्ण गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नोकिया ग्लोबल के हेड ऑफ रेडियो सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट मैनेजमेंट अमित गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।

अमित गोयल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम सेक्टर में काम करने के लिए युवाओं को किस प्रकार की मल्टी-डायमेंशनल स्किल्स की आवश्यकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल नॉलेज, डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग, इनोवेशन, इंटरनेशनल कम्युनिकेशन स्किल्स और तेज़ी से बदलते माहौल में ढलने की क्षमता जैसे गुणों पर ज़ोर दिया। साथ ही, उन्होंने 5G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों की भूमिका और उनमें अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज, रीयल-टाइम एक्सपीरियंस, क्लियर कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी ही भविष्य के लिए सबसे अहम होंगी।

इस प्रेरक सत्र में MBA और BBA प्रोग्राम से जुड़े लगभग 80 छात्रों ने भाग लिया और इंडस्ट्री की वर्तमान दिशा तथा आगामी अवसरों को समझा।

कार्यक्रम के दौरान MERI की निदेशक प्रो. डॉ. दीप्तिशिखा कालरा, सलाहकार प्रो. राकेश खुराना और प्रो. देवेंद्र बहादुर भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को इंडस्ट्री की मांगों के अनुसार अपने कौशल को विकसित करने की प्रेरणा दी।

यह गेस्ट लेक्चर MERI की उस निरंतर पहल का हिस्सा है, जिसके तहत संस्थान शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को कम करते हुए छात्रों को एक कैरियर-रेडी प्रोफेशनल बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

More From Author

"सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को आड़े हाथों लेते हुए बोले सिरसा – कांग्रेस बोल रही है पाकिस्तान की भाषा"

“सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को आड़े हाथों लेते हुए बोले सिरसा – कांग्रेस बोल रही है पाकिस्तान की भाषा”

कानपुर में फैक्ट्री अग्निकांड: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

कानपुर में फैक्ट्री अग्निकांड: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...