मातृभाषा डॉट कॉम का दशक उत्सव, हिंदी के विकास में भारतीय भाषाओं की भूमिका पर चर्चा

मातृभाषा डॉट कॉम के दस वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में दशक उत्सव आयोजित हुआ। समारोह में 15 भाषा और साहित्य क्षेत्र की हस्तियों को भाषा सारथी सम्मान दिया

नई दिल्ली: डिजिटल माध्यम पर हिंदी साहित्य और भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने वाले मातृभाषा डॉट कॉम ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर दिल्ली में ‘दशक उत्सव एवं भाषा सारथी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषा, साहित्य, शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया गया।

यह आयोजन मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के नए संगोष्ठी कक्ष में हुआ।

समारोह में हिंदी और भारतीय भाषाओं के भविष्य, उनके संरक्षण और नई पीढ़ी के साथ उनके जुड़ाव जैसे विषयों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) रमा शर्मा ने की। प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश मुख्य अतिथि और प्रो. (डॉ.) पूरनचंद टंडन सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मातृभाषा डॉट कॉम की सह-संपादक भावना शर्मा ने मंच की उपलब्धियों का विवरण देते हुए बताया कि पिछले दस वर्षों में इससे 10 हजार से अधिक रचनाकार जुड़े हैं। अब तक 50 लाख से अधिक पाठक इसकी सामग्री पढ़ चुके हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर 50 हजार से ज्यादा वेब पेज उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि भाषाओं को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसी सोच के साथ भाषा सारथी सम्मान की शुरुआत की गई है।

प्रो. पूरनचंद टंडन ने कहा कि हिंदी का विकास अन्य भारतीय भाषाओं से अलग रहकर नहीं हो सकता। उनके अनुसार, भारतीय भाषाओं के बीच आपसी जुड़ाव और संवाद हिंदी को अधिक व्यापक और समृद्ध बनाएगा।

मुख्य अतिथि प्रो. के. जी. सुरेश ने कहा कि नई पीढ़ी में अपनी भाषा और संस्कृति को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने समाज की बदलती सोच को भारतीय भाषाओं के लिए सकारात्मक बताया।

प्रो. रमा शर्मा ने मातृभाषा डॉट कॉम की दस साल की यात्रा की सराहना की और भविष्य में भी साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में प्रो. सदानंद पांडे, राम अवतार बैरवा, प्रो. हरीश अरोड़ा, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. सुशील द्विवेदी, डॉ. आरती, ओम प्रकाश प्रजापति, सोनल दहिया, डॉ. दलजीत सचदेवा, वागीश शर्मा, सुनील जैन राही, ओम प्रकाश सपरा, मनोज कामदेव, डॉ. विवेक गौतम और शकील अहमद सैफ को भाषा सारथी सम्मान दिया गया।

सम्मानित अतिथियों ने हिंदी को डिजिटल मंच पर स्थापित करने के लिए मातृभाषा डॉट कॉम की पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामना मिश्रा ने किया। अंत में सुरभि सप्रू ने सभी के प्रति आभार जताया।

More From Author

EPFO CBT Meeting: पेंशन बढ़ोतरी के लिए 19 नवंबर को प्रदर्शन

सफदरजंग अस्पताल की पूर्व छात्रा डॉ. रिया वर्मा ने साइकेट्री में हासिल किया पहला स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सेवाएं भारतीय ही लगती हैं। फोन पर ऐप, रुपये में भुगतान और यूपीआई से पैसे भेजने की सुविधा, सब कुछ स्थानीय बाजार जैसा लगता है। लेकिन इनमें से...