भारत वेब3 एसोसिएशन ने शुरू किया 100-दिवसीय क्रिप्टो SAFE अभियान

भारत वेब3 एसोसिएशन ने शुरू किया 100-दिवसीय क्रिप्टो SAFE अभियान

उपभोक्ताओं को वेब3 और क्रिप्टो में सुरक्षित निवेश और साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक करने की अनूठी पहल

नई दिल्ली, 10 March, 2025:

भारत वेब3 एसोसिएशन (BWA), जो भारत में वेब3 और डिजिटल एसेट इंडस्ट्री की अग्रणी संस्था है, ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 100-दिवसीय “क्रिप्टो SAFE” अभियान लॉन्च किया है। SAFE यानी Secure Asset & Financial Education के तहत, यह अभियान लोगों को डिजिटल निवेश, साइबर सुरक्षा और “डू योर ओन रिसर्च” (DYOR) जैसे अहम पहलुओं पर जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को फिशिंग, रग पुल्स, फेक प्रोफाइल, और साइबर धोखाधड़ी जैसी खतरनाक गतिविधियों के बारे में सतर्क करना है। साथ ही, निवेशकों को यह समझाने पर जोर दिया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर सलाह सही नहीं होती, खासकर जब वह बिना किसी विश्वसनीय स्रोत के दी जा रही हो।

CloudSEK की एक रिपोर्ट बताती है कि 2024 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा साइबर हमलों का शिकार होने वाला देश था, जहां 95 से ज्यादा भारतीय संस्थाएं डेटा चोरी की चपेट में आईं। ऐसे में, क्रिप्टो SAFE अभियान डिजिटल दुनिया में जागरूकता और सुरक्षा को लेकर बेहद जरूरी हो जाता है।

क्या कह रहे हैं उद्योग जगत के दिग्गज?

बीडब्ल्यूए के अध्यक्ष, श्री दिलीप चेनॉय ने कहा, “वेब3 की दुनिया बहुत रोमांचक है, लेकिन यह चुनौतियों से भरी भी है। हमारा क्रिप्टो SAFE अभियान लोगों को यह सिखाने के लिए है कि वे डिजिटल निवेश को समझदारी और सुरक्षा के साथ करें। हम चाहते हैं कि हर उपयोगकर्ता को साइबर सुरक्षा की बुनियादी समझ हो, और वे बिना जांचे-परखे किसी भी झूठी जानकारी के झांसे में न आएं। हम इस पहल के तहत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 को भी प्रमोट कर रहे हैं, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सके।”

कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक, श्री सुमित गुप्ता ने भी इस पहल को समर्थन देते हुए कहा, “क्रिप्टो बाजार को समझना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उचित रिसर्च करें। यही कारण है कि हम बीडब्ल्यूए के क्रिप्टो SAFE अभियान का समर्थन कर रहे हैं – ताकि हम एक जिम्मेदार और सुरक्षित क्रिप्टो समुदाय बना सकें।”

कॉइनस्विच के सह-संस्थापक, श्री आशीष सिंघल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, “यह पहल बहुत महत्वपूर्ण और समयानुसार है। क्रिप्टो निवेशकों को सही जानकारी और सुरक्षा उपायों की सख्त जरूरत है। बीडब्ल्यूए के इस प्रयास से हम एक अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद वेब3 इकोसिस्टम बना सकते हैं, जो इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ निवेशकों की रक्षा भी करेगा।”

मुड्रेक्स के सीटीओ और सह-संस्थापक, श्री अलंकार सक्सेना ने कहा, “डिजिटल एसेट्स में निवेश को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी है। यह अभियान निश्चित रूप से लोगों को सतर्क और सुरक्षित बनाएगा।”

वेब3 की दुनिया तेजी से विकसित हो रही है, और इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इस अभियान का मकसद न सिर्फ निवेशकों को जानकारी देना है, बल्कि एक जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल निवेश संस्कृति को बढ़ावा देना है।

आप कैसे जुड़ सकते हैं इस अभियान से?


क्रिप्टो SAFE अभियान के तहत रोज़ाना सोशल मीडिया पर शिक्षाप्रद पोस्ट, वीडियो और सुझाव साझा किए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप और आपके करीबी साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बनें, BWA के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

More From Author

एनएसईएफआई ग्रीन डेटा सेंटर कोएलिशन ने नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण के रोडमैप पर की चर्चा

एनएसईएफआई ग्रीन डेटा सेंटर कोएलिशन ने नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण के रोडमैप पर की चर्चा

महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: सांसद सहरावत

महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: सांसद सहरावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारत में बदलती एजेंट अर्थव्यवस्था: एआई और क्रिप्टो कैसे बन रहे हैं गेम-चेंजर

5 मार्च 2026, New Delhi जब जनरेटिव एआई ने पहली बार वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया, तब क्रिप्टो जगत की प्रतिक्रिया काफी सतही और अनुमानित थी। उपयोगिता पर ध्यान देने के बजाय बड़ी संख्या में “एआई टोकन” केवल ट्रेंड...