Shah Rukh Khan को न्यूयॉर्क टाइम्स की 2025 की ‘67 मोस्ट स्टाइलिश पीपल’ लिस्ट में शामिल किया गया है। दुनिया के दिग्गजों के बीच वे इकलौते भारतीय बने।
09 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
‘किंग ऑफ़ रोमांस’ Shah Rukh Khan एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में हैं। 60 की उम्र में भी अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी, क्लासिक स्टाइल और ग्लैमरस उपस्थिति से लोगों को प्रभावित करने वाले शाहरुख को न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2025 के 67 सबसे स्टाइलिश लोगों की सूची में जगह दी है। खास बात यह है कि इस वैश्विक सूची में वे अकेले भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
मेट गाला 2025 के लुक ने दिलाई जगह
Shah Rukh Khan को इस खास लिस्ट में शामिल होने का कारण बना उनका इस साल के मेट गाला का आइकॉनिक लुक। इवेंट में वे सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किए गए काले रंग के बेहद स्टाइलिश आउटफिट में नजर आए थे। उनके लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा था गले में पहना गया ‘K’ अक्षर वाला क्रिस्टल लॉकेट, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। उनके इस रॉयल और क्लासी अंदाज़ ने इंटरनेशनल फैशन एक्सपर्ट्स को भी प्रभावित किया।
लिस्ट में दिखे दुनिया के कई दिग्गज नाम
न्यूयॉर्क टाइम्स की यह लिस्ट मनोरंजन, खेल, राजनीति, फैशन और बिजनेस जैसे विभिन्न क्षेत्रों की ग्लोबल हस्तियों से भरी हुई है। शाहरुख के अलावा इसमें शामिल अन्य बड़े नाम हैं—
- बरीना कारपेंटर
- डोएची
- A$AP रॉकी
- विवियन विल्सन
- निकोल शेर्जिंगर
- वाल्टन गोगिंस
- जेनिफर लॉरेंस
- मेलानिया ट्रंप
- शाई गिलगियस-अलेक्जेंडर
- कोल एस्कोला
- नोआ वाइल
इन सबके बीच Shah Rukh Khan का नाम भारत की फैशन और सिनेमा इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाता है।
फिल्म ‘किंग’ में दिखेगा Shah Rukh Khan का नया अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कई वजहों से खास है—
- पहली बार Shah Rukh Khan अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़ी स्क्रीन शेयर करेंगे।
- फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत जैसी दमदार स्टारकास्ट भी शामिल है।
Shah Rukh Khan के फैंस अब न सिर्फ उनके ग्लोबल फैशन ग्लोरी का जश्न मना रहे हैं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े: Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट—स्टाइलिश अंदाज़ में शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर