जानिए नितेश तिवारी की रामायण के टीज़र पर लोगों का रिएक्शन, दमदार VFX पर मिली मिली-जुली राय, रिकॉर्ड व्यूज़ और 4000 करोड़ की इस मेगा फिल्म की स्टार कास्ट व रिलीज़ प्लान के बारे में विस्तार से।
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की रामायण का टीज़र लॉन्च कर दिया गया है। टीज़र 2:30 मिनट का है, जिस पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। उनका कहना है कि आदिपुरुष के बाद ज़रूरी हो गया था कि श्री राम के जीवन को बड़े पर्दे पर सही तरीके से दिखाया जाए। टीज़र के एक घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर 1.1 मिलियन व्यूज़ मिल गए।
टीज़र में दिखाए गए विजुअल्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं VFX की समझ रखने वाले भी अपनी राय रख रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ फ्रेम्स में वीडियो गेम जैसी वाइब आ रही है।
भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म
4000 करोड़ की लागत में बन रही रामायण को दो भागों में दिखाया जाएगा। इसका पहला पार्ट भारत सहित दुनिया भर में 2026 की दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होगा।
श्री राम की कहानी दिखाने के लिए हॉलीवुड स्तर की तकनीक और अनुभव के साथ काम किया जा रहा है। इसमें ए.आर. रहमान के साथ हैंस ज़िमर भी जुड़े हैं, जो Inception और Interstellar जैसी बड़ी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।
बड़ी स्टार कास्ट
कास्टिंग की बात करें तो राम के अवतार में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, हनुमान के रूप में सनी देओल और रावण के किरदार में साउथ के सुपरस्टार यश नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।