Peddi Teaser: फैंस के लिए जन्मदिन पर गिफ्ट! 'पेद्दी' टीजर ने मचाया धमाल

Peddi Teaser: फैंस के लिए जन्मदिन पर गिफ्ट! ‘पेद्दी’ टीजर ने मचाया धमाल

राम चरण के 41वें जन्मदिन पर ‘Peddi’ का धमाकेदार टीजर रिलीज! मस्कुलर लुक और दमदार एक्शन के साथ फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा के ग्लोबल स्टार राम चरण आज, 27 मार्च 2026 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज पेश किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Peddi’, जिसे ‘Peddi Pahalavaan’ के नाम से भी जाना जा रहा हैं।

टीजर में राम चरण का मस्कुलर और रॉ लुक देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। यह टीजर केवल 44 सेकंड का है, लेकिन इसमें एक पहलवान की कहानी का दमदार संकेत साफ झलकता है। फिल्म में राम चरण कुश्ती को सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि जान हथेली पर रखकर मौत से मुकाबले के रूप में पेश करते दिख रहे हैं।

क्रिकेट बैट की जगह अब वे कुश्ती के मैदान में रस्सी खींचते, भारी कट्टा उठाते, गदा घुमाते और पहलवानों के बीच बल्ला थामे खड़े नजर आ रहे हैं। उनका डायलॉग “कुश्ती का मतलब बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं… जान हथेली पर लेकर मौत से लड़ना है। अब बता, लड़ेगा या भगेगा?” फैंस के बीच जोरदार चर्चा का विषय बन गया है।

फैंस का रिएक्शन

टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाए रही हैं। हिंदी वर्जन को आधे घंटे के भीतर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, राम चरण की मस्कुलर बॉडी देखकर तो उफ्फ! फायर ट्रांसफॉर्मेशन। दूसरे ने कहा, एनर्जेटिक और पावरफुल! ये मूवी हल्के में लेने वाली नहीं है। कई फैंस ने उन्हें हनुमान जैसा भी बताया। किसी ने सीधे कहा, RRR के बाद ये राम चरण का सबसे बड़ा पैन-इंडिया धमाका होने वाला है।

कुछ लोग इसे दंगल और सुल्तान जैसी फिल्मों से जोड़ रहे हैं, लेकिन क्रिकेट से कुश्ती की तरफ शिफ्ट और फिल्म का यूनिक ट्विस्ट इसे पूरी तरह अलग पहचान देता है।

करियर का नया अध्याय

राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर (2025) ने खास सफलता नहीं पाई थी, लेकिन RRR और आचार्य जैसी फिल्मों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया हैं। अब ‘Peddi’ उनके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली हो सकता हैं। फिल्म की रिलीज़ पहले 27 मार्च 2026 को तय थी, लेकिन प्रोडक्शन अधूरा रहने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में दस्तक देगी।

टीजर ने साबित कर दिया कि मेकर्स सही समय पर फिल्म को पेश करने की सोच रहे हैं। राम चरण की मेहनत, डायरेक्टर बुची बाबू सना की विज़न और पैन-इंडिया अपील मिलकर इसे 2026 का बड़ा मास एंटरटेनर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

टीजर को खास क्या बनाता है?

राम चरण ने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में पहलवान की शक्ल पूरी तरह अपनाई है, रियल कुश्ती, पावरफुल एक्शन और इमोशनल डेप्थ साफ नजर आती है। यह फिल्म सिर्फ खेल की कहानी नहीं बल्कि गर्व और संघर्ष की झलक भी पेश करती है। इसके अलावा, पैन-इंडिया अपील के साथ फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

फैंस अब बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 30 अप्रैल को जब ‘Peddi’ बड़े परदे पर आएगी, तो निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। राम चरण का यह जन्मदिन तो उनके फैंस के लिए एक बड़ा गिफ्ट ही साबित हो रहा है।

More From Author

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने राम नवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी शुभकामनाएं, सांस्कृतिक पहलों की सराहना

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने राम नवमी पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई, भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की सराहना

BiharOne: बिहार का डिजिटल जंप सर्टिफिकेट से सब्सिडी तक, सब कुछ एक क्लिक में

BiharOne: बिहार का डिजिटल जंप सर्टिफिकेट से सब्सिडी तक, सब कुछ एक क्लिक में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

ब्रिटेन की नई क्रिप्टो नीति से भारत को मिला बड़ा संकेत

नई दिल्ली, 25 मई 2026 ब्रिटेन ने क्रिप्टो को लेकर अपने रवैये में बड़ा बदलाव किया है। जिसे कभी जोखिम भरा और अस्थिर क्षेत्र माना जाता था, अब उसे मुख्यधारा की वित्तीय व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। ब्रिटेन...