आमिर खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ को दूसरा मौका! 1 अप्रैल से OTT पर होगी स्ट्रीम

आमिर खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ को दूसरा मौका! 1 अप्रैल से OTT पर होगी स्ट्रीम

वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म Happy Patel: Khatarnak Jasoos थिएटर में मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। आमिर खान प्रोडक्शन की स्पाई एक्शन-कॉमेडी घर बैठे देखिए।

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली Happy Patel: Khatarnak Jasoos अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने फिर से पेश होने जा रही है। Aamir Khan Productions की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म को 1 अप्रैल 2026 से Netflix पर रिलीज किया जाएगा।

16 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, अब OTT पर रिलीज की खबर ने इसे लेकर दोबारा चर्चा शुरू कर दी हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म को ‘कमिंग सून’ सेक्शन में जगह मिलने के बाद इसकी रिलीज लगभग तय मानी जा रही है।

आमिर खान ने बदली रणनीति

फिल्म के निर्माता Aamir Khan ने इस बार अपनी रिलीज स्ट्रैटजी में बदलाव किया है। पहले वे कुछ फिल्मों को यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री में रिलीज करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का रुख किया हैं। इसे फिल्म को नया दर्शक वर्ग दिलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

वीर दास का डबल रोल

इस फिल्म की खास बात यह है कि Vir Das ने इसमें निर्देशन के साथ-साथ मुख्य भूमिका भी निभाई हैं। कहानी एक ऐसे भारतीय मूल के जासूस की है, जो विदेश में बड़ा हुआ है और एक मिशन के दौरान गोवा में उलझ जाता है। हल्के-फुल्के अंदाज में पेश की गई इस कहानी में कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में Mona Singh, Mithila Palkar और Sharib Hashmi जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। वहीं, Aamir Khan और Imran Khan के कैमियो ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था।

OTT पर नया मौका

थिएटर में सीमित सफलता के बाद अब फिल्म के लिए यह एक दूसरा मौका माना जा रहा हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर ऐसी फिल्मों को नया दर्शक और बेहतर प्रतिक्रिया मिल जाती है।

खास बात यह भी है कि फिल्म को 1 अप्रैल, यानी एप्रिल फूल्स डे पर रिलीज किया जा रहा है, जो इसके कॉमिक टोन से मेल खाता है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि घर बैठे दर्शक इस हल्की-फुल्की कहानी को ज्यादा पसंद करेंगे।

More From Author

BiharOne: बिहार का डिजिटल जंप सर्टिफिकेट से सब्सिडी तक, सब कुछ एक क्लिक में

BiharOne: बिहार का डिजिटल जंप सर्टिफिकेट से सब्सिडी तक, सब कुछ एक क्लिक में

भारत-मध्य एशिया सेमिनार में कंवल सिब्बल ने कनेक्टिविटी पर दिया जोर

भारत को सुरक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक प्रभाव हेतु मध्य एशिया से रिश्ते और गहरे करने चाहिए: कंवल सिब्बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय यूजर्स तक पहुंच रहे ऑफशोर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स, FATF ने उठाए नियामक खामियों पर सवाल

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026 दुनिया भर में वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) क्षेत्र तेजी से फैल रहा है और इसे सबसे इनोवेटिव क्षेत्रों में गिना जा रहा है। लेकिन इस विस्तार के साथ कई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जैसे...