जनता पार्टी की बिहार राज्य इकाई का गठन, धीरज कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

जनता पार्टी की बिहार राज्य इकाई का गठन, धीरज कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने धीरज कुमार को बनाया बिहार का प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 13 दिसम्बर 2024

बिहार की राजधानी पटना में आज जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने धीरज कुमार को बिहार राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने बिहार राज्य कार्यकारिणी में धीरज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के अलावा उदय सिंह राणा, शंभू कुमार, प्रेमचंद पंडित, धमेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार और शिवनारायण सिंह को उपाध्यक्ष, रवि कुमार उर्फ अंटू पटेल को प्रधान महासचिव और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शालिनी कुमारी को महासचिव नियुक्त किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने कहा, “बिहार की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है और जनता पार्टी उनके कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में एक नया और सशक्त राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “धीरज कुमार की नियुक्ति हमारी बिहार के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।”

ये भी पढ़ें: रामदास अठावले ने खट्टर से की मुलाकात: पंचकूला में आरपीआई(अठावले) के राज्य कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की मांग

जनता पार्टी की बिहार राज्य इकाई का गठन, धीरज कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

धीरज कुमार ने अपनी नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैं वचन देता हूं कि पार्टी के विचारों और सिद्धांतों के अनुसार बिहार की जनता के लिए काम करूंगा, और राज्य की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव लाऊंगा।”

जनता पार्टी की बिहार राज्य इकाई का गठन, धीरज कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष

जनता पार्टी के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने प्रदेश इकाई को राज्य की आगामी राजनीतिक गतिविधियों और योजनाओं की रूपरेखा से अवगत कराया।

यह भी पढ़े: “जानिए भारत में पहला मोबाइल फोन कौन सा था और उसकी कीमत कितनी थी!”

More From Author

डॉ. के ए पॉल ने किया अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का विरोध

डॉ. के ए पॉल ने किया अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का विरोध

आरपीआई (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से की मुलाकात

आरपीआई (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...