ईडी: एआईएडीएमके नेता विजय भास्कर के ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

21 मार्च 2024, चेन्नई

2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने विजयभास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। विजिलेंस की जांच के आधार पर ही ईडी ने एआईएडीएमके नेता के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में 25 ठिकानों पर छापेमारी की। विजयभास्कर एआईएडीएमके की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और तमिलनाडु की पुडुकोट्टई से पार्टी के शीर्ष नेता हैं।

साल 2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने विजयभास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। विजिलेंस की जांच के आधार पर ही ईडी ने एआईएडीएमके नेता के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इससे पहले साल 2022 में भी विजयभास्कर के खिलाफ गुटखा घोटाले में मामला दर्ज हुआ था।

ईडी ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें रियल एस्टेट ग्रुप जीसक्वायर के चेन्नई स्थित ठिकाने भी शामिल हैं।

ईडी ने गुरुवार को झारखंड में भी छापेमारी की। ईडी ने झारखंड कांग्रेस के नेता लाल मोहित शाहदेव और झारखंड पुलिस की एक महिला दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों के आवास रांच के तुपुदाना इलाके में हैं। झारखंड के जमीन से जुड़े घोटाले की जांच में दोनों के खिलाफ ईडी को कथित तौर पर सबूत मिले हैं।

More From Author

ऐ वतन मेरे वतन समीक्षा: चुनावी माहौल में कांग्रेस रेडियो की प्रेरणादायक कहानी, हर युवा को ‘ देखनी ‘ चाहिए फिल्म

जयराम रमेश

उज्जैन: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने अपनी माँ के लिए चप्पलें बनवाई, जांघ की चमड़ी से, बोला – “रामायण से सीख मिली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...