UP Police

UP Police स्पेन से आई लड़की कुंभ में नहाने पहुंची, बनारस में हुआ कांड, अब यूपी पुलिस को बार-बार कह रही धन्यवाद

UP Police : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूपी पुलिस ने स्पेन से आए एक जोड़े का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह कपल यूपी पुलिस को धन्यवाद देता नजर आ रहा है। आखिर पूरा मामला क्या है?

UP Police : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। कोई अमेरिका से आ रहा है तो कोई चीन से, और इसी तरह स्पेन से भी एक कपल महाकुंभ में स्नान करने पहुंचा था। महाकुंभ के बाद यह जोड़ा बनारस घूमने निकला, लेकिन यहां उनके साथ एक अनहोनी हो गई।

ई-रिक्शा में सफर पड़ा भारी

बनारस की गलियों में घूमने के दौरान इस कपल ने एक ई-रिक्शा लिया, लेकिन यह सफर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। लड़की का पर्स रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इस पर्स में सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि उसका पासपोर्ट और सभी जरूरी दस्तावेज भी थे। अचानक इस मुश्किल में फंसे इस विदेशी जोड़े ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

यूपी पुलिस की तेजी से लौटा पर्स

यूपी पुलिस ने भी फौरन एक्शन लिया और महज 24 घंटे के भीतर लड़की का चोरी हुआ पर्स ढूंढ निकाला। राहत की बात यह रही कि उसके सारे दस्तावेज भी सुरक्षित थे। पर्स मिलने के बाद लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह यूपी पुलिस को बार-बार धन्यवाद कहने लगी।

https://www.instagram.com/reel/DGaPAK5h6_Z/?utm_source=ig_embed&ig_rid=872e5803-f18d-4e87-b62f-ae401abdf69e

यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो

यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कपल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें लड़की ने बताया कि अगर उसका पर्स नहीं मिलता, तो उसे घर लौटने में बहुत दिक्कत हो सकती थी। लेकिन यूपी पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे महज 24 घंटे के भीतर उसका खोया सामान वापस मिल गया।

दिल से कहा धन्यवाद

वीडियो में लड़की ने यूपी पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ की और उन्हें दिल से धन्यवाद दिया। उसे उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इतनी तेजी से उसकी मदद करेगी। गौरतलब है कि महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी वजह से पुलिस ने कई जवानों को सादे कपड़ों में तैनात कर रखा है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें :- प्रयागराज महाकुंभ: अंतिम स्नान पर्व की तैयारियां तेज

More From Author

उज़्बेकिस्तान के मशहूर डांस समूह 'बखोर' ने MERI में बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

उज़्बेकिस्तान के मशहूर डांस समूह ‘बखोर’ ने MERI में बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

RPF

RPF कांस्टेबल भर्ती: नया जाति प्रमाणपत्र जमा करने का नोटिस जारी, तय समय सीमा से पहले करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

क्रिप्टो अब केंद्र में: एशिया-ओशिनिया की नई लाइसेंसिंग और गवर्नेंस नीति

सख्त लेकिन खुले नियम: सिंगापुर और खाड़ी देश नवाचार के लिए अवसर देते हुए गवर्नेंस और पूंजी मानक मजबूत कर रहे हैं नई दिल्ली: क्रिप्टो पर एशिया और ओशिनिया की चर्चा अब नए मोड़ पर है। नीति-निर्माता यह तय करने...