नेपाल-तिब्बत त्रासदी में दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि, ईस्ट एंड क्लब में गूंजे महादेव के भजन

नेपाल-तिब्बत त्रासदी में दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि, ईस्ट एंड क्लब में गूंजे महादेव के भजन

17 वर्षीय गायिका दृष्टि, प्रसिद्ध गायक सिम्मी और सतीश की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने किया माहौल भावुक; अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुई हृदयविदारक त्रासदी में जान गंवाने वाले एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में ईस्ट एंड क्लब ने भावपूर्ण भजन संध्या और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। महादेव की स्तुति और भजनों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा लापता श्रद्धालुओं के सकुशल लौटने के लिए प्रार्थना की।

सभा में देश-विदेश से प्राप्त संदेशों के माध्यम से त्रासदी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इसे हाल के वर्षों की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को नेपाल की त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर गए भारत, नेपाल और चीन सहित विभिन्न देशों के एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में ईशा फाउंडेशन के लगभग 80 विदेशी महिला-पुरुष तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

यमुनापार स्थित ईस्ट एंड क्लब में आयोजित भजन संध्या में दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी के कलाकारों—17 वर्षीय गायिका दृष्टि, प्रसिद्ध गायक सिम्मी और सतीश—ने भगवान शिव को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दृष्टि द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्रुति ओझा ने किया।

इस अवसर पर बनारस-मीरपुर घराने के प्रख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित भोलेनाथ मिश्र, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रो. राजकुमार भाटिया, क्लब अध्यक्ष ललित मोहन बंसल (अमेरिका) तथा वरिष्ठ पत्रकार हेमंत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संदेशों में त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी, पत्रकार दिलबर गोठी, प्रख्यात कवि शिव कुमार बिलग्रामी, एडवोकेट कपिल त्यागी, डॉ. प्रवीण वाधवा, एडवोकेट मनीष ओझा, जी.के. बंसल, सूचित सिंगल, राजित चड्ढा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

More From Author

मैटकेयर वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, पात्र मरीजों को मुफ्त NICU और PICU सेवाएं

मैटकेयर वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, पात्र मरीजों को मुफ्त NICU और PICU सेवाएं

‘एक्सेस जीवन बदलता है’ संदेश के साथ नई दिल्ली में निकलेगी ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जागरूकता रैली

‘एक्सेस जीवन बदलता है’ संदेश के साथ नई दिल्ली में निकलेगी ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

डिजिटल एसेट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक को नई जिम्मेदारी देगा ब्रिटेन

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम अपने केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड को एक नई जिम्मेदारी देने की तैयारी में है: डिजिटल पेमेंट्स में इनोवेशन को बढ़ावा देना, जिसमें स्टेबलकॉइन नाम की एक डिजिटल एसेट श्रेणी भी शामिल है। स्टेबलकॉइन ऐसे डिजिटल...