नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने अपने परिवार के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने परिवार के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
17 सितंबर को दिल्ली में लोगों से शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच घरों में दीया जलाने की अपील की गई थी। अभियान के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनके स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया गया।
पारुल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ इस पहल में शामिल होकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि प्रधानमंत्री आगे भी इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें।
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें और आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहें। हमने इन्हीं प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ दीया जलाया।”
‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहा। 17 सितंबर से ही महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी की गई।