IITF 2026 में बिहार की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन, छठ गीतों ने जीता दिल

IITF 2026 में बिहार की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन, छठ गीतों ने जीता दिल

भारत मंडपम में बिहार दिवस समारोह के दौरान छठ गीत, लोकसंगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। नीतू कुमारी नवगीत समेत कलाकारों ने बिहार की संस्कृति दिखाई

नई दिल्ली: छठ गीतों की मधुर धुन, पारंपरिक लोकसंगीत और रंग-बिरंगे लोकनृत्य ने शुक्रवार को भारत मंडपम में बिहार की सांस्कृतिक छटा बिखेर दी। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में आयोजित बिहार दिवस समारोह के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को बिहार की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराया।

बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ओपन एयर एम्फीथिएटर-1 में आयोजित समारोह की थीम ‘बिहार दिवस : अपनी जड़ों का उत्सव, अपनी विरासत को नमन’ रखी गई।

कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार की पहचान और इतिहास से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘बुद्ध और महावीर ने यहीं लिया अवतार, ये है मेरा बिहार’ गीत के जरिए राज्य की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाया। इसके साथ ही उन्होंने छठ पर्व पर आधारित पारंपरिक गीत भी सुनाए।

रिया सिंह ने अपने लोकप्रिय गीत ‘ऐ राजाजी’ से दर्शकों का मनोरंजन किया। रंजना झा ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को खास बनाया।

नालंदा संगीत कला विकास संस्थान के कलाकारों ने ‘महका महका सोंधी-सोंधी माटी का बिहार है’ गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, रंग सेतु के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों के जरिए बिहार की कलात्मक विविधता को मंच पर प्रदर्शित किया।

IITF 2026 में बिहार दिवस के आयोजन का उद्देश्य राज्य की लोक संस्कृति के साथ उसकी औद्योगिक क्षमता, हस्तशिल्प, पर्यटन और उद्यमिता को भी व्यापक पहचान दिलाना है।

बिहार सरकार का उद्योग विभाग राज्य की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक विकास और नई संभावनाओं के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए काम कर रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह संपन्न हुआ।

More From Author

EPS-95 Pensioners: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान सुविधा की मांग

EPS-95 Pensioners: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान सुविधा की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव

नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सेवाएं भारतीय ही लगती हैं। फोन पर ऐप, रुपये में भुगतान और यूपीआई से पैसे भेजने की सुविधा, सब कुछ स्थानीय बाजार जैसा लगता है। लेकिन इनमें से...