हर्बल पार्क में लौट रही हरियाली: दयालपुर में CSR पहल के तहत 10,000 पौधे लगाए जा रहे

हर्बल पार्क में लौट रही हरियाली: दयालपुर में CSR पहल के तहत 10,000 पौधे लगाए जा रहे

दयालपुर गांव की वीरान ज़मीन अब हरियाली की चादर ओढ़ रही है। यह परिवर्तन संभव हुआ है इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के संयुक्त प्रयास से चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत। नवंबर 2024 में आरंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक सैकड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं, और इस साल 10,000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्था के अध्यक्ष गुंजन मेहता ने बताया कि इम्पीरियल ऑटो के सहयोग से यह पहल संभव हो सकी है। पौधारोपण के लिए स्थान की तलाश के दौरान दयालपुर गाँव के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने न केवल समर्थन दिया बल्कि इस कार्य में सक्रिय भागीदारी भी निभाई। वर्ष 2018 से खाली पड़ी चार एकड़ की हर्बल पार्क ज़मीन को चुना गया और इसकी विधिवत अनुमति के बाद पहले एक एकड़ भूमि को साफ करके पौधरोपण शुरू किया गया।

लगातार एक महीने की मेहनत के बाद क्षेत्र को हरियाली से सजाया गया है और आने वाले 5 जून—विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिसमें इम्पीरियल ऑटो की टीम भी आमंत्रित रहेगी।

यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है; इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और समुदाय को इस मुहिम से जोड़ना है। संस्था का मानना है कि सामाजिक सहभागिता के बिना पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास की कल्पना अधूरी है।

More From Author

Indira IVF ने मुखर्जी नगर में फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन

Indira IVF ने मुखर्जी नगर में फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन

चारधाम यात्रा: 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी उपलब्ध

चारधाम यात्रा: 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिप्टो

टीडीएस नीति का दुष्प्रभाव: क्या भारत की क्रिप्टो टैक्स व्यवस्था खुद नुकसानदेह बन गई है?

ऑफशोर एक्सचेंजों की ओर यूजर्स का झुकाव, सरकार को राजस्व और निगरानी—दोनों में नुकसान नई दिल्ली: दिसंबर 2025 में संसद में पहली बार केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया कि कुछ ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज, जो भारतीय यूजर्स को सेवाएं दे...